PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर की बहादुर बेटी कुसुम के लिए मुख्यमंत्री कार्यलय से 2 लाख रूपये की जारी हुई सहायता राशि,

jalandhar brave daughter kusum released 2 lakh rupees from chief minister office Punjab

jalandhar brave daughter kusum released 2 lakh rupees from chief minister office Punjab

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB City न्यूज़ जालंधर : मुख्यमंत्री कार्यालय पंजाब ने 15 वर्षीय लड़की कुसुम जिसने स्थानीय दीनदयाल उपाध्याय नगर में दो मोटरसाईकल सवार लुटेरों के हमले के बावजूद गंभीर ज़ख़्मी होने के बावजूद हौसले और हिम्मत से लुटेरों का सामना किया, जिसके फलस्वरुप एक लुटेरा काबू कर लिया गया था, की हौंसलावजाई के लिए 2 लाख रुपए की सहायता राशि जारी की गई है /

.
.

इससे सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर जालंधर घनश्याम थोरी ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यलय की तरफ से 2 लाख रुपए की राशि का चैक प्राप्त कर लिया गया है और कुसुम को शुक्रवार को उसकी बहादुरी के लिये यह चैक सौंपा जायेगा /

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि कुसुम के बहादुरी भरे कारनामे पर पंजाब और जालंधर को बहुत गर्व है और यह उसकी तरफ से दिखाऐ गए बेमिसाल हौसले की प्रशंसा है जिसने लुटेरों के मंसूबों पर पानी फेर दिया / उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से पहले ही कुसुम के नाम को राष्ट्रीय और राज्य बहादुरी अवार्ड के लिए सिफ़ारिश की जा चुकी है /

.

आपको बता दें कि डिप्टी कमिश्नर ने ख़ुद 10 सितम्बर को कुसुम को एक लाख रुपए का चैक सौंपा था / कुसुम लाला जगत नारायण डी.ए.वी. माडल स्कूल की 8वीं कक्षा की छात्रा है और 30 अगस्त 2020 को दो मोटर साइकिल सवार लुटेरों ने उसका मोबाइल फ़ोन छीनने की कोशिश की जिसको उसके भाई ने उसे ऑनलाइन स्टडी के लिए दिया था /

.

मोटरसाईकल सवार लुटेरों ने कुसुम पर तेजधार हथियार से हमला किया था जिस कारण उसकी कलाई पर गंभीर चोट लगी थी / कुसुम ने गंभीर चोट लगने के बावजूद एक लुटेरे को मोटरसाईकल से खींच कर नीचे फैंक दिया /

.
.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

jalandhar brave daughter kusum released 2 lakh rupees from chief minister office Punjab