PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां के अधीन पड़ते नगर निगम के अंदर लिफ्टमैन आपरेटर का शव निगम कांप्लेक्स की बेसमेंट में फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई है / लिफ्टमैन का नाम पवन कुमार बताया जा रहा है /
इस घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय थाना चार की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है / लिफ्टमैन ने यह खौफनाक कदम किन परिस्थियों में उठाया उसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है / सुसाइड का पता सुबह तब चला जब नगर निगम के कर्मचारी बेसमेंट में बनी पार्किंग में गाड़ियां खड़ी करने पहुंचे थे /
निगम प्रशासन यह जांच कर रहा है कि लेफ्टमैन रात के समय निगम कांप्लेक्स ने क्यों रुका, लिफ्टमैन का शव मिलने से निगम आफिस में सनसनी फैल गई है / कुछ साल पहले भी नगर निगम के प्रशासकीय कांप्लेक्स की छत पर एक कर्मचारी का शव मिला था / पुलिस मामले की जांच में जुट गई है /








































