PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में हुए मर्डर से फैली सनसनी, युवक का खेतों में मिला जला हुआ शव, फैली सनसनी,

jalandhar city youth murder in adampur Big Crime News

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : जालंधर के लम्मा पिंड के पास उपकार नगर में रहने वाले एक युवक की आदमपुर में हत्या कर शव को पेट्रोल डालकर जला दिया। मृतक की पहचान उपकार नगर निवासी लवलीन कुमार उर्फ लव के रूप में हुई हुई है। सुबह उसका शव खेतों में मिला। सूचना मिलते ही DSP आदमपुर सरबजीत राय, ASI देहाती के प्रभारी पुष्प बाली मौके पर पहुंचे। शव के पास शराब की खाली बोतल भी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। मौके पर डॉग स्क्वाड की टीम भी पहुंची।

पुलिस को दिए बयानों में लव के पिता राजेंद्र ने बताया कि उसका बेटा सरिए बांधने का काम करता है। करीब 7 साल पहले उसकी लव मैरिज हुई थी। शादी के बाद वो अपने ससुराल घर आदमपुर के जलभै गांव में रहता था। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह लव के परिवार वालों का फोन आया कि लव का शव खेतों में जला हुआ मिला।

खेतों में से निकल रहे लोगों ने शव को देखा था तो परिवार को सूचित किया। वह मौके पर पहुंचे तो पुलिस वहां आ चुकी थी। उन्होंने बताया कि लवलीन के पास दो मोबाइल थे लेकिन दोनों ही गायब हैं। पुलिस ने राजेंद्र के बयानों पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest News