PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : पंजाब की भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। उनकी बर्खास्तगी की मांग को लेकर जालंधर में जिला कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन शुरू किया है। डिप्टी कमिश्नर आफिस के सामने लगाए गए धरने में 90% कार्यकर्ता देहात इकाई के पहुंचे हैं।
कांग्रेस के जिला प्रधानों को बदलने की तैयारी के बीच देहात और शहरी इकाई के प्रधान धरने के जरिए अपना दम दिखाना चाहते हैं। इसी वजह से देहात इकाई के प्रधान दर्शन सिंह टाहली के नेतृत्व में धरना शुरू होने के समय से पहले ही 100 से अधिक कार्यकर्ता पहुंच चुके हैं।
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के दिशा-निर्देश पर सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेसी धरना दे रही है। टेंडर और ठेकेदारों से जुड़े एक आडियो के वायरल होने के बाद कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। सरकार भी इसकी जांच करवा रही है लेकिन विपक्ष ने मंत्री की बर्खास्तगी की मांग तेज कर दी है।