PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

पत्रकार द्वारा कवरेज करने के दौरान किया पूर्व विधायक के PSO ने दुर्व्यवहार,

himachal-pardesh-kangra-dehra-former-mla-hoshyar-singh-chambyal-pso-journalist-covering-stopped

SP से की पत्रकार ने सुरक्षा की मांग, वहीं प्रेस क्लब के अध्यक्ष ने इस घटना पर क्या कहा

PTB Big न्यूज़ देहरा : हिमाचल प्रदेश के देहरा में शनिवार को एक पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया। भूतपूर्व सैनिक लीग द्वारा आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में पूर्व विधायक होशियार सिंह के निजी सुरक्षा अधिकारी ने पत्रकार को कवरेज से रोक दिया। पत्रकार ने देहरे की मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वह मेडिकल कैंप की कवरेज कर रहे थे।

.

himachal-pardesh-kangra-dehra-former-mla-hoshyar-singh-chambyal-pso-journalist-covering-stopped

.

इस दौरान पूर्व विधायक के PSO ने उनसे अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने वीडियो कवरेज करने से मना कर दिया। पत्रकार का कहना है कि वह सार्वजनिक कार्यक्रम की रिपोर्टिंग कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि गृह मंत्रालय से मिली सुरक्षा का दुरुपयोग कर मीडिया को धमकाया जा रहा है। वहीं दूसरी और कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर सुनील कश्यप ने इस घटना को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार बताया।

.

.

प्रेस क्लब देहरा के अध्यक्ष विवेक पठानिया ने भाजपा से इस मामले पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक से हस्तक्षेप की अपील की। व्यास वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष वृजेश्वर साकी ने घटना की निंदा की। पत्रकार समुदाय ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर कार्रवाई की मांग करने का निर्णय लिया है। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

.

himachal-pardesh-kangra-dehra-former-mla-hoshyar-singh-chambyal-pso-journalist-covering-stopped

.

इसके साथ ही हेरिटेज प्रेस क्लब प्रागपुर के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने भी इस घटना की निंदा की और इसे मीडिया की स्वतंत्रता पर सीधा आघात बताया। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब पीड़ित पत्रकार के साथ खड़ा है और सरकार एवं पुलिस प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि मीडिया पर इस तरह के हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

.