PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

अरविंद केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश,

arvind-kejriwal-troubles-increased-court-ordered-delhi-police-to-register-fir-delhi

.

PTB Big Political न्यूज़ नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कानूनी मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं। दिल्ली की एक अदालत ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में अरविंद केजरीवाल और अन्य के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश जारी किया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को

.

.

इस मामले में 18 मार्च तक रिपोर्ट भी पेश करने का निर्देश दिया है। यह आदेश ऐसे समय पर आया है जब केजरीवाल पहले से ही कई कानूनी लड़ाइयों का सामना कर रहे हैं और हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद विपश्यना में व्यस्त हैं। यह मामला साल 2019 का है। द्वारका में बड़े होर्डिंग्स लगाए जाने को लेकर शिकायत की गई थी। अरविंद केजरीवाल, मटियाला के तब के विधायक गुलाब सिंह और

.

द्वारका की पार्षद नीतिका शर्मा के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की गई थी। अडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल ने केजरीवाल और अन्य के खिलाफ याचिका को स्वीकार करते हुए एफआईआर दर्ज करने को कहा है। पहले जब कोर्ट में शिकायत दर्ज की गई थी तो मजिस्ट्रेट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद शिकायतकर्ता ने सेशंस कोर्ट में रिवीजन पिटीशन दाखिल की।

.

.

सेशंस कोर्ट ने दोबारा मामले को मजिस्ट्रेट कोर्ट में भेजकर यह तय करने को कहा कि संज्ञेय अपराध का मामला बनता है या नहीं। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दोबारा सुनवाई की और मंगलवार को अर्जी स्वीकार करते हुए केस दर्ज करने का आदेश दिया। कोर्ट ने संबंधित थाने के एसएचओ को निर्देशित किया है कि वे 18 मार्च तक अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करें, जिसमें यह बताया जाए कि केस दर्ज करने के आदेश का पालन किया गया है या नहीं।

.