PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

Crypto Currency मामले में 75 से अधिक लोगों की गिरफ्तारियों के बाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,

crypto-currency-crypto-player-handed-over-kangra-himachal-pardesh-police-court-sent-him-on-five-day-remand

.

PTB Crime न्यूज़ कांगड़ा : उत्तर भारत में क्रिप्टो करंसी का सबसे बड़ा खेल खेलने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। दुबई सहित विदेशों से जुड़े इस हजारों करोड़ के बड़े फ्रॉड में अब पुलिस को सफलता मिलने की उम्मीद है। आरोपी की संपत्ति करीब चार हजार करोड़ बताई जा रही है। ऐसे में अब हिमाचल के इस सबसे बड़े घोटाले में कई परतें खुलने की उम्मीद जगी है। कांगड़ा जिला के पालमपुर में सितंबर 2023 में दर्ज हुए क्रिप्टो करंसी के मामले में लंबी जांच के बाद

.

.

करीब 75 से अधिक लोगों की गिरफ्तारियां हुई थी। इसमें सरकारी कर्मचारी भी शामिल थे। सरकार को सबसे बड़े मामले को हल करने के लिए बाकायदा आईजी नोर्थ अभिषेक दुल्लर के नेतृत्व में एसआईटी भी गठित करनी पड़ी थी, जिसने कई परतें खोली और इस मामले से जुड़े अनेक लोगों के नाम भी सामने आए। हिमाचल प्रदेश में करीब अढ़ाई हजार करोड़ और अकेले कांगड़ा जिला में पांच से छह सौ करोड़ रुपए का घोटाला क्रिप्टो करंसी मामले में हो चुका है।

.

.

यह खेल न केवल हिमाचल बल्कि जे एंड के, पंजाब व हरियाणा सहित अन्य राज्यों में भी खेला जा रहा था। हिमाचल में करोड़ों के क्रिप्टो करंसी घोटाले के एक आरोपी को कांगड़ा पुलिस ने आठ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जानकारी के अनुसार विजय जुनेजा नामक आरोपी के खिलाफ नॉन वेलेवल वारंट निकला था, जिसके चलते उसने शिमला कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। कांगड़ा पुलिस के आग्रह पर कोर्ट ने आरोपी को आठ दिन के

.

.

पुलिस रिमांड पर कांगड़ा पुलिस के हवाला कर दिया है। आरोपी को पुलिस कांगड़ा ले आई है। एसएसपी कांगड़ा शालिनी अग्रिहोत्री का कहना है कि आरोपी को आठ दिन का पुलिस रिमांड मिला है। इस मामले में पूर्व में आईजी नोर्थ के नेतृत्व में एसआईटी लंबी जांच कर चुकी है। विदेशों से भी इसके तार जुड़े हैं। पुलिस मामले से जुड़े हर पहलु को खंगालते हुए आरोपी की संपत्ति को सीज करने की कोशिश करेगी।