Jalandhar Country Police got big success in two separate cases SSP Sandeep Garg Jalandhar Rural
एक मामले में बरामद हुई 01 किलो हेरोइन तो दूसरे मामले में ट्रक से बरामद हुआ 200 ग्राम चुरापोस्त, आरोपियों को किया गिरफ्तार,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर देहात पुलिस को आज दो अलग अलग मामलों में बड़ी सफलता उस समय मिली जिसमें एक मामले में पुलिस को 1 किलो हेरोइन व दूसरे मामले में 200 ग्राम चूरापोस्त आरोपियों सहित बरामद कर लिया /
.इस दोनों अलग-अलग मामलों संबंधी SSP देहात सन्दीप कुमार गर्ग ने पहले मामले की जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि मनप्रीत सिंह ढिल्लों पुलिस कप्तान इन्वेस्टिगेशन जालंधर देहाती, रणजीत सिंह बदेशा उप -पुलिस कप्तान इन्वेस्टिगेशन जालंधर देहाती और हरिन्दर सिंह मान उप-पुलिस कप्तान सब डिविज़न आदमपुर के दिशा-निर्देशों पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई
.विशेष मुहीम के अधीन एसआई अजीत सिंह इंचार्ज CIA स्टाफ जालंधर देहाती की पुलिस टीम को उस समय बड़ी सफलता प्राप्त हुई जब गश्त के दौरान एसआई पंकज कुमार ने अपनी पुलिस पार्टी सहित गाँव राएपुर रसूलपुर के पास सड़क से पैदल आ रहे, प्रवीण राजपूत पुत्र जैपाल राजपूत निवासी जनता कालोनी निवासी हरियाणा और सुमित खत्री पुत्र बलवीर सिंह निवासी गाँव जट्टवाड़ा निवासी हरियाणा को
काबू करके उनके पास से बरामद हुए बैग में से 500 / 500 ग्राम की कुल एक किलो हेरोइन बरामद हुई / इन दोनों पकड़े गए आरोपों के खिलाफ देहात पुलिस ने FIR नंबर 149 तारीख़ 03 -10 -2020 को थाना मकसूदां ज़िला जालंधर देहाती में मामला दर्ज कर लिया है व मामले संबंधी आगे की करवाई की जा रही है /
.वहीं दूसरे मामले संबंधी जानकारी देते हुए देहात पुलिस के SSP संदीप गर्ग ने बताया कि हरिन्दर सिंह मान, PPS उप-पुलिस कप्तान सब-डिविज़न आदमपुर के दिशा-निर्देशों पर तारीख़ 05.10.2020 को ASI इन्द्रजीत सिंह ने गुरप्रीत सिंह पुत्र जागर सिंह और परमजीत पुत्र नाजर सिंह जोकि बड़े स्तर पर चुरा पोस्त की तस्करी करते हैं जिनके पास एक ट्रक 14 टायरी है इसमें चुरा पोस्त डालकर वह श्रीनगर से लाकर जालंधर और लुधियाना के आसपास के इलाकों में सप्लाई करते हैं /
.वह आज भी उक्त ट्रक में भारी मात्रा में चुरा पोस्त श्रीनगर से ला रहे थे कि जालंधर की तरफ आते समय पुलिस को मिली सूचना के आधार पर आरोपियों के खिलाफ FiR नंबर 214 तारीख़ 05.10.20 NDPS एक्ट के तहत थाना भोगपुर में मामला दर्ज कर लिया गया व मामले की जाँच ASI परमजीत सिंह सहित अन्य मुलाजिम जी.टी रोड गड़ीबखशा मोड़ पर
.जब पहुंचे तो यहां ASI इन्द्रजीत सिंह ने एक ट्रक जिसमें दो व्यक्ति बैठे हुए थे की जब तलाशी ली तो उनके पास से 20 / 20 किलो की 10 बोरियाँ जिनकी कुल संख्या 200 किलो चूरापोस्त बरामद हुई / फ़िलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों गिरफ़्तार कर लिया है व मामले संबंधी आगे की करवाई की जा रही है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
Jalandhar Country Police got big success in two separate cases SSP Sandeep Garg Jalandhar Rural




































