.
Jalandhar curfew has no effect on thieves Loots worth millions were abscond Police engaged in distributing ration
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर में एक तरफ जहां कोरोना वायरस के चलते कर्फ्यू लगा हुआ है वहीं दूसरी और चोर, लुटेरे बिना किसी डर और भय के बड़ी आसानी से लूट को अंजाम देने में कामयाब हो रहे हैं / मामला जालंधर के बस्ती पीर दाद लैदर काम्प्लेक्स रोड जालंधर में स्थित ओंकार सेल पॉइंट का है जहां बीती 25-3-2020 को रात के करीब 2 बजे लुटेरों ने दुकान के दुकान के ताले तोड़े और बड़ी ही आसानी से इस वारदात को अंजाम देकर मौके से भागने में कामयाब हो गए /
..
इस दौरान पीटीबी न्यूज़ को जानकारी देते हुए ओंकार सेल पॉइंट के मालिक अमित कुमार पुत्र परमजीत बत्रा निवासी कृष्णा नगर जालंधर ने कहा कि दुकान को रोजाना की तरह बंद करके घर गया था, लेकिन सुबह आकर देखा तो दुकान के दरवाजे खुले थे और दुकान के अंदर मौजूद सारा सामान गायब था /
उन्होंने इस दौरान पीटीबी न्यूज़ को बताया कि दुकान के सेल और रिपेयर का काम किया जाता था और इस दौरान कई कस्टमर्स के मोबाईल भी रिपेयर होने के लिए आये हुए थे / यही नहीं दुकान में रखी मोबाईल असेसरी से लेकर कई नए फ़ोन भी लुटेरे अपने साथ ले गए हैं / उन्होंने कहा कि इस दौरान दुकान का करीब 1.50 लाख रूपये के करीब नुकसान हुआ है /
. .उन्होंने कहा कि इस संबंध में हमने स्थानीय थाने को सूचित किया था जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाँच के बाद मामला दर्ज कर तो लिया, लेकिन आज इतने दिन बीत जाने के बाद भी कोई खास करवाई नहीं हुई है / उन्होंने दुःखी होकर कहा कि एक तो कोरोना वायरस की वजह से शहर में लॉकडान और बाद में कर्फ्यू लग जाने से जहां घर का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है वहीं अब दुकान में चोरी हो जाने से दुःखों का पहाड़ ही खड़ा हो गया है /
उन्होंने यह भी कहा कि चोर लुटेरों को पुलिस द्वारा लगाए गए कर्फ्यू का भी कोई असर नहीं है और वह बड़ी आसानी से बेखौफ सड़कों पर घूमकर रात के अँधेरे का फायदा उठा रहे हैं / उन्होंने पुलिस के आला अधिकारीयों से मांग की है की जल्द से जल्द इस वारदात को अंजाम देने वालों को पकड़ा जाये /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Jalandhar curfew has no effect on thieves Loots worth millions were abscond Police engaged in distributing ration






































