.
Jalandhar Gardha Market shopkeepers shut shops and protest against Punjab police
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर के गढ़ा क्षेत्र मार्केट में देर रात नशे में धुत कुछ युवकों द्वारा गुंडागर्दी कर एक दुकानदार के साथ शरेआम मारपीट करने को लेकर आज गढ़ा मार्केट के दुकानदारों ने सड़क मार्ग को पूरी तरह से जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर धरना प्रदर्शन किया /
..
उन्होंने आरोप लगते हुए बताया कि देर रात नशे में धुत कुछ युवकों व महिलाओं द्वारा दुकानदारों से मारपीट की गई / गौरव कुमार पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी गढ़ा, विलियम उर्फ बिल्लू पुत्र मोहन लाल निवासी गढ़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि रात के समय गढ़ा मार्केट में कोर्ट के आदेश अनुसार दुकान खाली करवाई जा रही थी /
.इस दौरान मार्केट के लोग भी दुकान के बाहर खड़े थे तभी एक फॉर्च्यूनर कार में कुछ युवक और महिलाएं आई जोकि नशे में धुत थे / इन सभी ने आते ही वहां पर खड़े दुकानदारों से गली गलौच करनी शुरू कर दी / इस बात का सभी दुकानदारों ने विरोध किया तो उन्होंने हाथापाई करते हुए 80 वर्षीय की महिला गुरमीत कौर से मारपीट करनी शुरू कर दी /
.इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त आरोपियों को अपने साथ थाने ले गई और कुछ देर बाद ही पुलिस ने उक्त हमलावरों को छोड़ दिया / दुकानदारों का कहना है कि इन सभी युवकों को पुलिस ने बिना मेडिकल करवाये ही छोड़ दिया, जिसको लेकर आज यह धरना लगाया गया है / फ़िलहाल इस मामले में एडीसीपी – 2 परमिंदर सिंह भंडाल का कहना है कि इस मामले में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर बनती करवाई की जाएगी /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Jalandhar Gardha Market shopkeepers shut shops and protest against Punjab police






































