jalandhar leaders angry over objectionable comments on rss chief mohan bhagwat
संघ प्रमुख मोहन भागवत पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला गर्माया,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघचालक मोहन भागवत की इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीर लगाकर अभद्र टिप्पणी करने से जालंधर में स्वयंसेवक गुस्से में हैं / आज यानि मंगलवार को यह मामला डिप्टी कमिश्नर तक पहुंच गया /
. .राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महानगर शाखा ने यूथ अकाली दल नेता अयूब दुग्गल के खिलाफ शिकायत दी है / उनका आरोप है कि दुग्गल ने इंटरनेट मीडिया पर संघ प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी /
.डीसी को मेमोरेंडम देते समय संघ के महानगर संघचालक डॉ. सतीश शर्मा, सह कार्यवाह अश्विनी कुमार, सुशील सैनी, महेश गुप्ता, सुशील दत्ता, सुमेश लूथर, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक केडी भंडारी, भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत समेत कई भाजपा नेता भी मौजूद रहे /
.
इस दौरान स्वयंसेवकों ने कहा कि संघ प्रमुख पर टिप्पणी करने वाले अयूब खान दुग्गल के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है / इससे संगठन में गहरा रोष है / उन्होंने जिलाधीश से तत्काल कार्रवाई की मांग की है / स्वयंसेवकों ने अकाली नेता दुग्गल के खिलाफ कारवाई ना करने से संगठन में गहरा रोष है /
. .उनका कहना है कि टिप्पणी के लगभग एक महीने बाद भी दुग्गल पर प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है / उन्होंने यह भी बताया कि पिछले काफी समय से जानबूझकर संघ के अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर अभद्र टिप्पणियां कर राज्य के माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
jalandhar leaders angry over objectionable comments on rss chief mohan bhagwat




































