PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर से बड़ी ख़बर, हत्या करके नहर किनारे फैंका शव, लाश के पास मिले नशे के टीके, फैली सनसनी,

jalandhar murder singha village jalandhar young boy murdered sharpen weapons

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जिला जालंधर में पुलिस थाना लांबड़ा के तहत आते सिंघा पिंड में एक युवक की लाश मिली है। यह लाश सिंघा पिंड से चिट्टी पिंड को जाते रास्ते पर नहर के किनारे पड़ी हुई थी। युवक को तेजधार से हथियारों से बुरी तरह काट कर मारा गया है। लाश के पास नशे के टीके औऱ शराब की बोतल भी मिली है।

गांव वालों का कहना है कि जब लोग सुबह अपने कामकाज के लिए निकले तो उन्होंने नहर के किनारे पड़ी खून से लथपथ लाश को देखा। लोगों ने तुरंत पुलिस थाना लांबड़ा को फोन करके सूचना दी। सूचना मिलने के करीब एक डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव को चारपाई पर गाड़ी में रखना पड़ा।

गांव वालों का कहना है कि यह मर्डर देररात को किया गया लगता है। जहां डेड बॉडी मिली है, वह इलाका भी सुनसान है। उस रास्ते पर रात को कोई आता-जाता भी नहीं। बहरहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक मरने वाले की कोई पहचान भी नहीं हो पाई है।

Latest News