PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

देश की प्रसिद्ध कोरियोग्राफर फराह खान के खिलाफ दर्ज हुई FIR,

big-new-himachal-pardesh-kangra-dharamshala-fir-demand-against-farah-khan-called-holi-festival-chhapris

.

.

PTB न्यूज़ “मनोरंजन” / धर्मशाला : बॉलीवुड फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। एक रियलिटी शो में होली को ‘छपरियों का त्योहार’ कहने पर हिमाचल के धर्मशाला पुलिस थाने में उन पर FIR की मांग की गई है। धर्मशाला के कुछ एडवोकेट बीती शाम को धर्मशाला पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे। 

.

.

धर्मशाला के एडवोकेट विश्वचक्षु ने बताया कि फराह खान की टिप्पणी से करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने पुलिस से फराह खान के खिलाफ एफआईआर की मांग की है। उन्होंने कहा कि होली के त्योहार पर युवाओं को ‘छपरी’ कहना अनुचित है। कांगड़ा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष तरुण शर्मा ने बताया कि फराह खान को लीगल नोटिस पहले ही भेजा जा चुका है।

.

.

नोटिस का जवाब आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फराह खान की इस टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि बीते 20 फरवरी को एक टीवी शो के एक एपिसोड के दौरान फराह ने यह बयान दिया था। इसके बाद हिंदू संगठन फराह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया में भी फराह लगातार ट्रोल हो रही हैं।

.