PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

जालंधर पुलिस ने थाना रामामंडी के अधीन पड़ते इलाके में बीते दिनों हुए रोहित उर्फ आलू की हत्या के मामले में 2 को किया गिरफ्तार,

jalandhar-police-arrested-2-people-in-the-case-of-murder-of-rohit-alias-aloo-which-took-place-recently-in-the-area-under-ramamandi-police

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर पुलिस के अधीन पड़ती थाना रामामंडी की पुलिस को आज उस समय बड़ी कामयाबी मिली। जब बीते दिनों बांसां वाली गली में में बदमाशों द्वारा रोहित उर्फ आलू की गोली मारकर हत्या के मामले में फरार आरोपियों में से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए DCP हरविंदर सिंह विर्क ने मामले संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि नामजद बाकी आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, ताकि उनकी भी जल्द गिरफ्तारी हो सके।

.

.

पकड़े गए आरोपियों की पहचान गगन अरोड़ा निवासी सेठी कॉम्प्लेक्स काकी पिंड और लखन केशर निवासी रविदास कॉलोनी दकोहा के रूप में हुई है। DCP हरविंदर सिंह विर्क ने आगे बताया कि रोहित की बुआ रुक्मण रानी उर्फ बंटी ने थाना में शिकायत दी थी कि वह बंटी, अनिका और रोहित कुमार के साथ सोमवार रात 7 बजे वाली गली में पैदल जा रही थी, तभी वहां पर कालू रटन, गगन, गंगा, शिवा सहित अन्य युवक आए उन्होंने आते ही रोहित पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे तुरंत पास ही के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

.

.

पुलिस ने मृतक रोहित की बुआ के बयानों के आधार पर कालु भईया, रिटन, गगन, गंगा, शिवा, लखन, रिकी, संजय, लाडी, बकरा, कट्टू, विपन, लक्की, शव सहित कुछ अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी थी। इन सभी आरोपियों के खिलाफ थाना रामा मंडी में IPC की धारा 302, 148 व 149 और 25,27 /54/59 आर्म्ज एक्ट के तहत 317 नंबर FIR दर्ज की गया थी। और आज इन सभी आरोपियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस दौरान ADCP PPS बलविंदर सिंह, ACP सेंट्रल PPS निर्मल सिंह, SHO थाना रामामंडी राजेश कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

.

.

.

Latest News

Latest News