.
Jalandhar youth leader Nasir Salmani presented a demand letter to the assistant commissioner What laid my demand
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर से कांग्रेस के युवा नेता नासिर सलमानी जोकि जमात-ए-सलमानी ट्रस्ट नैशनल यूथ ऑल इंडिया के प्रेजिडेंट भी हैं ने आज जालंधर के जिला सहायक कमिश्नर हरदीप सिंह जी को मांग पत्र दिया /
जिला सहायक कमिश्नर हरदीप सिंह जी को मांग पत्र देते हुए नासिर सलमानी ने सलमानी समाज और सेन समाज के लोग जो सैलून का काम करते हैं को कहा कि जो ऑर्डर जालंधर के जिलाधीश वरिंदर कुमार शर्मा ने जारी किया है जिसमें उन्होंने सभी सैलून वालों को रविवार के दिन भी शहर की दुकानें बंद रखने के हुक्म दिए हैं को बंद रखने के आदेश दिए हैं /
..
इस दौरान नासिर सलमानी ने जिला सहायक कमिश्नर हरदीप सिंह को दिए गए मांग पत्र के माध्यम से निवेदन किया है कि रविवार को सैलून दुकानदारों का काम अन्य दिनों के मुताबिक कुछ ठीक ठाक होता है, इसलिए सभी सैलून दुकानदारों को रविवार को दुकानें खोलने की इजाजत दी जाये और मंगलवार या वीरवार को बंद रखें का आदेश दिया जाये /
.उन्होंने यह भी कहा कि अगर जिलाधीश वरिंदर कुमार शर्मा जिनके आदेशों की हम सभी सैलून वाले हमेशा ही पालन करते आये हैं अगर हमारे इस प्रस्ताव को मान लें तो हम सभी आपके आभारी होंगे साथ ही सप्ताह में दुकान बंद रखने के हुक्मों की भी पालना हो जाएगी /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Jalandhar youth leader Nasir Salmani presented a demand letter to the assistant commissioner What laid my demand






































