.
jp nadda commanded bjp elected 11th national president unopposed
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ नई दिल्ली : जेपी नड्डा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए हैं / नड्डा पार्टी के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे / पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह ने जेपी नड्डा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की / बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर सोमवार को नामांकन दाखिल किए गए थे / नामांकन दाखिल करने का आखिरी समय आज 12.30 बजे तक था / जेपी नड्डा को छोड़कर किसी और ने नामांकन नहीं भरा और 2:30 बजे तक नाम वापसी का आखिरी समय था /
..
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत समस्त भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री, राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम का प्रस्ताव रखा / उन्हें मोदी और अमित शाह के अलावा संघ का करीबी माना जाता है / शाह के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद नड्डा को 19 जून 2019 काे कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी /
.भाजपा ने सभी प्रदेश अध्यक्षों, संगठन महामंत्रियों और राज्यों में कोर ग्रुप सदस्यों को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय बुलाया है / वहीं, पिछले कुछ दिनों में भाजपा के संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रियाओं से जुड़े कार्यों में तेजी आई / चुनाव प्रभारी राधामोहन सिंह की टीम ने मतदाता सूची तैयार की। नड्डा के अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में सचिव और उपाध्यक्ष के पदों पर भी बदलाव होगा, हालांकि, महासचिव स्तर पर बदलाव की संभावना कम है /
.जेपी नड्डा राज्यसभा से सांसद हैं / वे भाजपा के संसदीय बोर्ड के सचिव भी हैं / 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी थी / वहां भाजपा ने 80 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी / जून 2019 में नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था / उसके बाद से ही यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि पूर्णकालिक अध्यक्ष के तौर पर वे अमित शाह के उत्तराधिकारी होंगे /
.
जेपी नड्डा को पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी लोगों में से एक माना जाता है / इसकी वजह शायद यह भी है कि 1991 में जिस दौर में जेपी नड्डा युवा मोर्चा की कमान संभाल रहे थे, तब पीएम मोदी पार्टी के महासचिव थे / माना जाता है कि दोनों नेताओं के बीच तभी से करीबी है / फिर जब पीएम नरेंद्र मोदी का कद राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ा तो जेपी नड्डा ने भी उनके साथ लगातार ऊंचाई हासिल की /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
jp nadda commanded bjp elected 11th national president unopposed




































