.
Kindergarten Graduation Ceremony Program was grandly organized at Jams Cambridge International School Hoshiarpur
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल, होशियारपुर में प्रिंसिपल श्रीमती वैशाली शर्मा के नेतृत्व में ‘किँडरर्गाटन ग्रेजुएशन सेरेमनी’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया / समारोह में वासल एजुकेशनल ग्रुप की डायरैक्टर श्रीमती ईना वासल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई तथा नन्हें मुन्ने बच्चों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं तथा आर्शीवाद दिया /
.प्रि. फाउंडेशन कक्षा के छात्रों ने प्रार्थना कर कार्यक्रम का आगाज़ किया / फाउंडेशन स्टेज 1 के छात्रों ने स्वागती गीत पर नृत्य करते हुए अभिभावकों तथा मेहमानों का स्वागत किया / फाउंडेशन स्टेज 2 के हरेक छात्र ने स्टेज पर आकर अध्यापकों का धन्यवाद किया तथा अभिभावकों के लिए प्यार की अभिव्यक्ति कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया /
.अंत: में किंडरर्गाटन पास कर रहे बच्चों ने गाने द्वारा पूरे वर्ष की उपलब्धियों को सबके समक्ष रखा / स्कूल में चल रहे शिक्षा कार्यक्रम तथा अतिरिक्त गतिविधियों की झलक नन्हे-मुन्ने बच्चों के आत्म विश्वास तथा प्रतिभा में साफ झलक रही थी /
.प्रिंसिपल श्रीमती वैशाली शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का मकसद फाउंडेशन स्टेज 2 के छात्रों कोे किँडरगार्टन पास करने पर उनकी उपलब्धता के लिए सम्मनित करना तथा प्राइमरी स्कूल में स्वागत करना है / 2-6 साल की आयु वर्ग के बच्चों पर अतिरिक्त बोझ ना डालते हुए अनुकूल वातावरण में रोमांचक गतिविधि आधारित शिक्षा ज़्यादा लाभप्रद सिद्ध होेती है तथा अध्यापिका के साथ-साथ अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से बच्चे बेहतर सीखते है तथा उनकी सोचने की क्षमता में निखार आता है /
.वासल एजुकेशनल ग्रुप के प्रधान श्री के.के. वासल, चैयरमैन श्री संजीव वासल तथा सी.ई.ओ श्री राघव वासल ने बच्चों की बेहतरीन परवरिश के लिए अभिभावकों तथा अध्यापकों को मिलकर शिक्षा तथा मूल्यवान संस्कार देने की बात कही /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Kindergarten Graduation Ceremony Program was grandly organized at Jams Cambridge International School Hoshiarpur






































