PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

के.एम.वी. में मनाया गया वर्ल्ड मेंटल हेल्थ दिवस, विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर छात्राओं ने मानसिक सेहत के महत्व को दर्शाया,

kmv-celebrates-world-mental-health-day-with-full-zeal-and-enthusiasm-2

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के द्वारा वर्ल्ड मेंटल हेल्थ दिवस मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्मेंट आफ साइकोलॉजी के द्वारा पोस्टर मेकिंग, पोट डिज़ाइनिंग तथा रंगोली मेकिंग जैसी प्रतियोगिताओं को आयोजित किया गया जिन में अंडर ग्रेजुएट तथा पोस्ट ग्रेजुएट स्तर की छात्राओं ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ बढ़-चढ़ कर भाग लिया.

.

.

अपनी प्रस्तुतियों में छात्राओं ने शारीरिक तंदुरुस्ती के साथ-साथ मानसिक तौर पर भी किसी व्यक्ति के सेहतयाब होने के महत्व, मानसिक तौर पर बीमार होने से मानवीय शरीर पर पड़ते नकारात्मक प्रभाव एवं सकारात्मक सोच के साथ सदा मानसिक तंदुरुस्ती को बढ़ाते रहने की अहमियत को बखूबी दर्शाया. पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में से सुमनदीप ने पहला स्थान हासिल किया. रंगोली प्रतियोगिता में से शालिनी एवं पॉट डिज़ाइनिंग प्रतियोगिता में से सुमनदीप पहले स्थान पर रही.

.

.

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सभी विजेता छात्राओं को मुबारकबाद देते हुए कहा कि मौजूदा समय में युवाओं को मानसिक तौर पर तंदुरुस्त रहने की ज़रूरत एवं अहमियत को समझना बेहद ज़रूरी है तथा इस दिशा की ओर ऐसी गतिविधियां शानदार भूमिका निभाती है. इसके साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए साइकोलॉजी विभाग के द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की.

.

.

.

Latest News

.