KMV College Jalandhar Rose Garden at Full Bloom
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं आटोनॉमस संस्था कन्या महाविद्यालय, जालंधर, इंडिया टुडे मैगजीन तथा आऊटलुक मैगजीन के बेस्ट कॉलेजिस सर्वेक्षण 2020 में टॉप नेश्नल व स्टेट रैंकिंग प्राप्त, महिला सशक्तीकरण की सीट, एक विशाल और हरा-भरा कैंपस है /
.यह वह स्थान है जिसके गेटवे पर सुशोभित विद्या की देवी की सफेद मूरत की शोभा एवं प्रतिष्ठा को पानी की हो रही निरंतर वर्षा से सजाया गया है तथा जहां स्वर्ग रूपी धरती की खुशबू और सजे हुए गुलाबों की सुगंध हवा की ताल से ताल मिलाते हैं /
.के.एम.वी. विभिन्न किस्मों के विशाल पेड़ों से लेकर रंग-बिरंगे खूबसूरत फूलों से सजा होने के साथ-साथ पक्षी मोर का भी घर है / 35 एकड़ में से ज्यादातर स्थान हरियाली की चादर ओढ़े हुए है / मनलुभावनी अलग-अलग फूलों के रंगों की खूबसूरत झलक यहां के विद्यार्थियों के चहकते हुए चेहरों से आसानी से देखी जा सकती है /
.के.एम.वी. की खूबसूरती के बारे में और अधिक जानकारी देते हुए विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने बताया कि कैंपस की खूबसूरती सभी के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होने के साथ-साथ दुनिया भर में भी जानी जाती है तथा सर्दियों में यहां पूरे यौवन पर विभिन्न फूलों से बढ़ती कैंपस की सुंदरता इस बात को और अधिक पुख्ता करती है / सूरज की किरणों के नीचे गुलाब के बाग की चमक प्रत्येक को ताजगी प्रदान करती है /
.

के.एम.वी. एक हरा-भरा और खूबसूरत कैंपस है जो समय की मांग भी है / यहां का विशाल बोटैनिकल गार्डन बहुत सारे चिकित्सक पौधों तथा स्वदेशी जड़ी बूटियों सहित पेड़ों एवं पौधों का एक घर है / विद्यालय में कमल के फूलों के साथ सजा हुआ एक तालाब भी इसकी सुंदरता को और बढ़ाता है / के.एम.वी. देशभर के कुछ गिने-चुने कॉलेजों में से एक है जहां खुशी में झूमते हुए मोरों का एक मोरबाग है /
.विद्यालय परिसर में घूमते हुए मोर यहां के विद्यार्थियों एवं अध्यापकों में खुशी और उल्लास का संचार करने में सहायक हैं / विद्यालय होस्टल में बरगद का एक पुराना पेड़ भी खुद को समर्पित एक कविता के साथ पूरे गौरव के साथ खड़ा है / आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदूषण से उत्पन्न समस्याओं के समाधान के लिए सबसे प्रभावशाली ढंग पर्यावरण संरक्षण है /
.पौधारोपण तथा पौधों के पालन पोषण से संबंधित आयोजित होती गतिविधियों में भाग लेकर जैसे विद्यार्थी शहर में जागरुकता फैलाते हैं उसी तरह उनको पानी की बचत के प्रति भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए /
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
KMV College Jalandhar Rose Garden at Full Bloom




























