PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

के.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल में स्टूडेंट काउंसिल 2023-24 के लिए इंवेस्टीचर सेरेमनी का आयोजन, कोमलप्रीत कौर बनी हेड गर्ल,

kmv-collegiate-sr-sec-school-organizes-investiture-ceremony-for-student-council-2023-24

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : के.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर के द्वारा छात्राओं में नेतृत्व के गुणों को विकसित करने और कॉलेजिएट स्कूल की योग्य युवा प्रतिभाओं को ज़िम्मेदारियां प्रदान करने के मकसद के साथ स्टूडेंट काउंसिल 2023-24 के लिए इंवेस्टीचर सेरेमनी का आयोजन करवाया गया. डिपार्टमेंट ऑफ़ स्टूडेंट वेलफेयर द्वारा विशेष रूप से आयोजित करवाए गए .

इस प्रोग्राम में मुख्य अतिथि प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने अपने संबोधन के दौरान सभी सदस्यों को इस तरह के प्रतिष्ठित और ज़िम्मेदार पद के लिए चुने जाने पर मुबारकबाद दी और यह कहते हुए प्रेरित किया कि उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए सदा प्रतिबद्ध एवं तैयार रहना होगा. उन्होंने आगे कहा कि परिषद के सदस्यों को ईमानदार और निस्वार्थ रहते हुए वास्तविक विकास पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.

उन्होंने यह भी उम्मीद की कि नवनिर्वाचित काउंसिल उन सभी मूल्यों का सही प्रतिनिधित्व करेगी, जिनके लिए संस्था हमेशा ही खड़ी है. इस सेरेमनी में छात्राओं का चयन प्रतिबद्धता, आत्मविश्वास और क्षमता के गुणों के आधार पर किया गया. इस दौरान कोमलप्रीत कौर को हेड गर्ल चुना गया. तनवीर कौर एवं गुरकीरन जॉइंट हेड गर्ल्स बनी जबकि एसोसिएट हेड गर्ल के लिए विधिता शर्मा, हररूप कौर तथा हरमनप्रीत कौर मुल्तानी का चयन किया गया.

वाइस हेड गर्ल्स के लिए अदिति सहोत्रा, गगनदीप कौर तथा जसमीन कौर चयन किया गया. हिमांशी प्रभाकर, तरनप्रीत, रिया शर्मा, शालिनी एवं वाणी वर्मा को प्रीफेक्ट के रूप में चुना गया. सभी पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई जिसके माध्यम से सदस्यों ने संस्था की नीतियों को कायम रखने का वादा किया.

मैडम प्रिंसिपल ने छात्राओं का उचित मार्गदर्शन करने एवं इस प्रोग्राम के सफल आयोजन पर डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर, श्रीमती वीना दीपक,कॉर्डिनेटर, श्रीमती आनंद प्रभा, इंचार्ज तथा के.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के समूह प्राध्यापकों के द्वारा किए गए के प्रयासों की भी सराहना की.

Latest News