.
KMV Commemorates Mahatma Gandhi’s 72nd Death Anniversary
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, आटोनॉमस और भारत के नंबर-1 कॉलेज (इंडिया टूडे 2०19 की रैकिंग अनुसार) के गांधीयन स्टडीज सैंटर तथा इतिहास विभाग द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 72 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूरित श्रद्धांजति अर्पित की गई / इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने भारत के सच्चे लोकनायक महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की /
..
विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए प्राचार्या जी ने कहा कि गांधी जी का जीवन हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है / गांधी जी ने एक सामान्य व्यक्ति होते हुए अपने व्यक्तित्व की शक्ति से भारतीय समाज के सबसे बड़े सपने को साकार करते हुए उन्हें देश को आजाद कराने का जज्बा और जोश दिया /
.प्राचार्या जी ने सत्य, अहिंसा, परोपकार, सहयोग, त्याग एवं विश्व वंधुत्व से सम्बन्धित विचारों का उल्लेख करते हुए सभी विद्यार्थियों को उन्हें जानने समझने और अपने आचरण में उतारने के लिए प्रेरित किया / इसके साथ ही इस अवसर पर छात्राओं के लिए पेटिंग तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता में छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता, गांधी की सार्थकता, राष्ट्र निर्माण में युवा वर्ग का योगदान तथा मेरे सपनों का भारत विषय पर अपने विचार बाखूबी प्रस्तुत किए /
..
प्राचार्या जी ने गांधीयन स्टडीज सैंटर की डायरैक्टर डॉ. मोनिका शर्मा तथा इतिहास विभागाध्यक्षा डॉ. गुरजोत द्वारा किए गए प्रयत्नों की सराहना की /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
KMV Commemorates Mahatma Gandhi’s 72nd Death Anniversary




































