PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

के.एम.वी. द्वारा राष्ट्र स्तरीय लिट बज़: दि लिटरेरी क्विज़ का ऑनलाइन सफल आयोजन,

kmv-organises-a-national-level-online-quiz-competition-lit-buzz-the-literary-quiz

देशभर से प्रतिभागियों ने भाग लेकर अंग्रेज़ी साहित्य के प्रति अपनी जानकारी को किया बखूबी प्रदर्शित,

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ़ इंग्लिश के द्वारा राष्ट्र स्तरीय ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता लिट बज़: दि लिटरेरी क्विज़ का सफल आयोजन करवाया गया.

.

.

.

अंग्रेजी साहित्य के प्रति लगन पैदा करते हुए विद्यार्थियों के दृष्टिकोण को और अधिक विशाल करने के मकसद के साथ आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से प्रतिभागियों ने बेहद जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया.

.

.

मानवीय जीवन में साहित्य के महत्व को दर्शाते हुए इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेटस भी प्रदान किए गए. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए साहित्य को समाज का दर्पण बताया और कहा कि वैश्विक बाधाओं से ऊपर उठ कर साहित्य सभी के जीवन में पूर्ण बराबरी से महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

.

.

विश्व को जानने एवं समझने के लिए अंग्रेज़ी भाषा में रचा गया साहित्य यकीनन ही पाठकों का मार्ग प्रशस्त कर सकता है. इसके साथ ही इस सफल आयोजन के लिए उन्होंने डॉ. मधुमीत, अध्यक्षा, अंग्रेज़ी विभाग तथा डीन, स्टूडेंट वेलफेयर एवं समूह प्राध्यापकों के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी प्रशंसा की.

.

.

.

Latest News