PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

के.एम.वी में वेस्ट सेग्रीगेशन एंड हैंड हाईजीन विषय पर दो दिवसीय वर्कशॉप आयोजित,

kmv-organises-a-two-day-workshop-on-waste-segregation-and-hand-hygiene

.

के.एम.वी. के प्राध्यापकों को डी.एस.टी.,भारत सरकार द्वारा प्राप्त रिसर्च प्रोजेक्ट के अंतर्गत आयोजित इस वर्कशॉप में 500 से अधिक प्रतिभागियों ने पूर्ण उत्साह से लिया भाग,

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के द्वारा वेस्ट सेग्रीगेशन एंड हैंड हाईजीन विषय पर दो दिवसीय वर्कशाप का आयोजन करवाया गया. के.एम.वी. के प्राध्यापकों को नेशनल काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन (एन.सी.एस.टी.सी.), डिपार्टमेंट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, भारत सरकार के द्वारा प्राप्त डेवलपिंग लो कॉस्ट टीचिंग एड्स इन प्रमोटिंग सस्टेनेबल वेस्ट मैनेजमेंट : स्वच्छ भारत पैराडाइमज़ विषय पर आधारित रिसर्च प्रोजेक्ट के अंतर्गत आयोजित हुई,

.

.

इस वर्कशॉप में श्री पुनीत शर्मा (पी.सी.एस.), जॉइंट कमिश्नर-कम-ज़ोनल कमिश्नर (कैंट), जालंधर मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस के अलावा इस वर्कशॉप में फीडबैक फाउंडेशन के सी.ई.ओ. श्री अजय सिन्हा ने कीनोट स्पीकर के रूप में भाग लिया। प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने संबोधन के दौरान स्वच्छ भारत के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए स्थायी वेस्ट मैनेजमेंट की ज़रूरत एवं महत्व से अवगत कराया। इसके साथ ही उन्होंने सभी युवाओं को स्वच्छ भारत के साथ-साथ नए उभरते भारत के संकल्प को मज़बूत करने के लिए भी प्रेरित किया।

.

.

श्री पुनीत शर्मा ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि भारत जैसे विशाल जनसंख्या वाले देश में वेस्ट मैनेजमेंट की आवश्यकता और अहमियत के बारे में जागरूकता पैदा करना बहुत महत्वपूर्ण है जो कि जागरूकता नागरिक स्तर पर ही शुरू की जा सकती है क्योंकि प्रत्येक नागरिक के द्वारा अपनी जिम्मेदारी समझे जाने पर ही असल बदलाव आएगा। इस अवसर पर बोलते हुए, श्री अजय सिन्हा ने प्रतिभागियों के साथ कचरा प्रबंधन के कई महत्वपूर्ण लाभों को साझा किया और कचरे के सामाजिक और आर्थिक प्रभावों पर भी प्रकाश डाला।

.

.

उन्होंने बेहतर भविष्य के लिए ज़ीरो वेस्ट परिसर और शहर बनाने पर भी ज़ोर दिया। उल्लेखनीय है कि इस वर्कशॉप में विभिन्न स्कूलों से 500 से भी अधिक प्रतिभागियों ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया. प्राचार्या जी ने इस वर्कशॉप की सफल आयोजन के लिए डॉ. प्रदीप अरोड़ा, डॉ. हरप्रीत कौर तथा समूह टीम के द्वारा किए गए प्रयत्नों की सराहना की.

.

.

Latest News