PTB News

Latest news
जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया, Punjab : VVIP काफिले में तैनात कांस्टेबल को 15 किलो हेराइन के साथ BSF ने पकड़ा आईवी वर्ल्ड स्कूल में अंतर-सदनीय एकांकी नाटक प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों की अभिनय प्रतिभा, रचनात्मक... रयात बहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भाई कन्हैया जी मानव सेवा संकल्प दिवस और नेत्रदान जागरूकता शिविर ... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पॉलीटेक्निक, जालंधर में ‘आगाज़ फ्रेशर फिएस्टा 2026’ का आयोजन... एच.एम.वी. की वॉलीबॉल टीम ने इंटर-कॉलेज चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, पंजाब : Anti Drug Activist Parminder Singh Jhota हत्याकांड के मुख्य आरोपी का घर व मेडिकल स्टोर को बु... जालंधर : AAP पार्षद के पति पर 4 युवकों ने चाकू से किए कई वार, दो पक्षों में कराने पहुंचे थे समझौता, ... पंजाब : कांग्रेसी नेता के घर की हमलावरों ने अंधाधुंध फा*यरिंग, परिवार ने लगाया कुख्यात गैंग पर सीधे ... वैश्विक शोध मंच पर डीएवी विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसर दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शाम...

के.एम.वी. में भारत की नई शिक्षा नीति पर आधारित चलाया गया जागरुकता अभियान,

kmv-organises-an-awareness-drive-on-national-education-policy

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ़ इकोनॉमिक्स की ओर से भारत की नई शिक्षा नीति पर आधारित जागरूकता अभियान का आयोजन करवाया गया. इस अभियान के अंतर्गत आयोजित हुई विभिन्न गतिविधियों में एजुकेशन ट्रांसर्फमेंशन इन इंडिया: पायनियरिंग पॉलिसीज़ एंड इन्नोवेटिव एन.ई.पी. विषय पर एक ओपन हाउस का आयोजन किया गया.

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस प्रोग्राम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की. प्रोग्राम में विचार चर्चा के दौरान नई शिक्षा नीतियों के मद्देनज़र शिक्षा परिवर्तन को केंद्र में रखा गया. छात्राओं ने शिक्षा क्षेत्र में शुरू किए गए नए सुधारों पर अपने विचार प्रस्तुत किए, जिसका उद्देश्य पाठ्यक्रम को कम करके और विश्लेषणात्मक और महत्वपूर्ण सोच, अनुभवात्मक शिक्षा और रचनात्मकता जैसे 21 वीं सदी के कौशल पर ध्यान केंद्रित कर विद्यार्थियों को को समग्र और लचीला सीखने का अनुभव प्रदान करना है.

छात्राओं ने एन.ई.पी. 2020 में नई शिक्षा नीति, मल्टीपल एंट्री और एग्जिट सिस्टम, उच्च शिक्षा में शोध कार्य, टेक्नोलॉजी, प्रोजेक्ट्स, इंटर्नशिप आदि में एकीकृत दृष्टिकोण के लाभों के बारे में भी चर्चा की. इसके अलावा इस कार्यक्रम के दौरान पोस्टर मेकिंग तथा रंगोली जैसी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन करवाया गया. छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेकर प्रत्यक्ष रूप से नई शिक्षा नीति के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किया. बी.एस.सी.(इकोनॉमिक्स), एम.ए. (इकोनॉमिक्स), बी.ए., बी.कॉम, तथा बी.बी.ए. की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लिया.

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में शिक्षा नीति में सुधारों को दर्शाने के लिए अपने कलात्मक कौशल का शानदार प्रदर्शन करने पर रवनीत कौर तथा और इशलीन कौर ने पहला स्थान हासिल किया. इसके साथ ही आयोजित हुई भाषण प्रतियोगिता में कशिश वर्मा एवं सिमरप्रीत कौर संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रही. इसके अलावा इस अभियान के दौरान इकोनॉमिक्स विभाग के युवा प्रतिभाशाली छात्राओं में नेतृत्व गुणों को प्रोत्साहित और जागृत करने के लिए के.एम.वी. यंग इकोनॉमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों के लिए इन्वेस्टीचर सेरेमनी का भी आयोजन करवाया गया. चुनी गई छात्राओं को प्राचार्या महोदया द्वारा बैज प्रदान किये गये.

इनमें से रमनदीप कौर को अध्यक्ष, किरनदीप कौर को उपाध्यक्ष, सोनिया को सचिव, इशलीन कौर को संयुक्त सचिव और रमनीत कौर को कोषाध्यक्ष चुना गया. आठ विद्यार्थियों को विभाग के कार्यकारी सदस्य के रूप में चुना गया. मैडम प्रिंसिपल ने शिक्षा नीति में सुधारों के प्रति प्रतिक्रिया के लिए सभी प्रतिभागियों की सराहना की और कहा कि वास्तविक सशक्तिकरण शिक्षा के साथ ही आता है. उन्होंने नई शिक्षा नीति में मूल्य शिक्षा और व्यक्तित्व विकास कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डाला, जिसे जेंडर सेंसटाइजेशन, मोरल एजुकेशन, फाउंडेशन प्रोग्राम, सोशल आउटरीच इत्यादि के रूप में मूल्य वर्धित कार्यक्रमों के हिस्से के रूप में कन्या महा विद्यालय में पहले ही लागू किया जा चुका है.

इसके अलावा उन्होंने नई शिक्षा नीति के तहत कन्या महा विद्यालय में शुरू किए गए दोहरे डिग्री कार्यक्रम और चार वर्षीय डिग्री कार्यक्रमों पर भी ध्यान केंद्रित किया और साथ ही इन सभी गतिविधियों के सफल आयोजन के लिए श्रीमती अमरप्रीत खुराना, अध्यक्षा, इकोनॉमिक्स विभाग तथा समूह स्टाफ सदस्यों के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी प्रशंसा की.

Latest News