PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

के.एम.वी. में करियर प्रोस्पेक्ट्स इन डिफेंस: फ्यूचर अहेड विषय पर एक्सटेंशन लेक्चर आयोजित,

kmv-organises-an-extension-lecture-on-career-prospects-in-defense-future-ahead

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के सेंटर फॉर कॉम्पिटेटिव एग्ज़ाम्स के द्वारा करियर प्रोस्पेक्ट्स इन डिफेंस: फ्यूचर अहेड विषय पर एक विस्तार व्याख्यान आयोजित किया गया था. कर्नल मनिंदर सिंह सचदेव, कमांडिंग अफसर, 2 पंजाब गर्ल्स बटालियन, एन.सी.सी., जालंधर ने इस आयोजन में स्रोत वक्ता के रूप में शिरकत की.

.

.

छात्राओं से संबोधित होते हुए कर्नल सचदेव ने वर्तमान संदर्भ में डिफेंस की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला, और उन चीजों पर ज़ोर दिया जो किसी भी सशस्त्र बल में शामिल होने पर सीखी जाती हैं. अपनी ज्ञानवर्धक प्रस्तुति के साथ उन्होंने विभिन्न उदाहरणों का हवाला देते हुए रक्षा क्षेत्र में करियर विकल्पों के साथ-साथ सशस्त्र बलों में शामिल होने की प्रक्रिया के बारे में बताया.

.

.

आगे बात करते हुए उन्होंने दोहराया कि छात्राओं में किसी भी प्रतियोगी परीक्षा को पास करने के लिए मुख्य रूप से जुनून और प्रतिबद्धता होनी चाहिए तथा इसकी तैयारी शुरू करने से पहले परीक्षा के पाठ्यक्रम के गहन विश्लेषण की अहमियत के बारे में भी उन्होंने छात्राओं को समझाया और साथ ही जीवन में अनुशासित और केंद्रित रहने की भी ज़रूरत के बारे में भी चर्चा की. इसके अलावा उन्होंने तैयारी की पूरी प्रक्रिया में प्राध्यापकों की भूमिका के महत्व के बारे में भी बात की.

.

.

प्राचार्या प्रो.अतिमा शर्मा द्विवेदी ने विषय की महत्वपूर्ण जानकारी छात्राओं को प्रदान करने के लिए कर्नल सचदेव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने संबोधन के दौरान बताया कि भारतीय सशस्त्र बलों में रोज़गार के लिए पुरुषों और महिलाओं को समान अवसर प्रदान किए जाते हैं. आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सेवा के अलावा, भारतीय सशस्त्र बलों में नौकरी बड़े सम्मान और गर्व की बात है.

.

.

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कॉलेज के पास प्लेसमेंट में उत्कृष्टता का एक निरंतर रिकॉर्ड है और कई छात्राओं ने अथक और निरंतर प्रयासों से सी.ए., आई.ए.एस., एन.डी.ए., सी.डी.एस., आई.सी.डब्ल्यू.ए., यू.जी.सी. नेट, गेट, बैंक, पी.ओ., रेलवे और कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को सफलतापूर्वक पास किया है.अंत में उन्होंने सेंटर फॉर कॉम्पिटेटिव एग्ज़ाम्स के इंचार्ज डॉ. सबीना बत्रा, एवं टीम के सभी सदस्यों डॉ. प्रदीप अरोड़ा, डॉ. अर्चना सैनी, श्रीमती सुफालिका कालिया, डॉ. प्राची और श्रीमती संजना के द्वारा इस प्रोग्राम के सफल आयोजन के लिए किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की.

.

Latest News