PTB News

Latest news
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में हुए नतमस्तक शूटिंग में भारत ने जीता स्वर्ण पदक, सुरुची और कमलजीत ने किया कमाल चंडीगढ़ : हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर ह/त्या, बयान बदलने के बाद बेटा गिरफ्तार जालंधर : युवक पर हम*लावर किर*पाण और बरसा रहे थे ला*त-घूं*से, तभी उन पर झपटा कुत्ता, बचाई युवक की जान पंजाब पुलिस में होगी 450 ASI की सीधी भर्ती, CM मान बोले, पुलिसिंग को करना है मजबूत पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के फैशन डिजाइनिंग विभाग ने इंडस्ट्रियल विज़िट आयोजित की, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में रंगारंग फूड कार्निवल आयोजित, एच.एम.वी. की एम.एस.सी. मैथेमेटिक्स की छात्रा ने जीएनडीयू मेरिट लिस्ट में टॉप किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लगा अमेरिकी अदालत से बड़ा झटका NSE IPO हुआ Listing : देश का दूसरा सबसे बड़ा IPO हुआ फ्लॉप

के.एम.वी. में स्पिक मैके के सहयोग से कत्थक रिसाइटल प्रोग्राम का आयोजन,

KMV organises Kathak Recital program in Collaboration with SPIC MACAY (Society for the Promotion of Indian Classical Music And Culture Amongst Youth)

प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना गुुरु श्रीमति मालती श्याम ने बेहद खूबसूरत से कत्थक को किया प्रस्तुत,

PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय, जालंधर में स्पिक मैके के सहयोग के साथ कत्थक रिसाइकल प्रोग्राम का आयोजन करवाया गया। विद्यालय की फैकल्टी ऑफ परफॉमिंग एंड विजुअल आर्ट्स के द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में कथक नृत्य जगत की सममानित नृत्य गुरु एवं रचनाकार के रुप में प्रतिष्ठित व्यकितत्व गुरु श्रीमति मालती श्याम ने बेहद खूबसूरती से कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी।

इस प्रोग्राम में श्रीमति अनुराधा सोंधी, श्रीमति नीतू कपूर एवं श्रीमति शिव मित्तल, सदस्य के.एम.वी. मैनेजिंग कमेटी के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय को अपनी मेहनत एवं लगन के साथ गौरवान्वित करने वाली भूतपूर्व छात्राएं श्रीमति सुष्मा सूद, श्रीमती नीना चाहल के साथ-साथ श्रीमति ज्योति सगी, हर्षिता शर्मा आदि ने विशेष रुप से अपनी शिरकत की। इसके इलावा इटोवाल लोरेंड यूनिवर्सिटी, हंगरी से डॉ. रॉबर्ट अर्बन भी उपस्थित रहे। प्रसिद्ध तलबा वादक श्री प्रदीप पाठक के साथ-साथ श्री अतुल शर्मा ने भी इस प्रोग्राम में अपनी उपस्थिति दर्ज की।

सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी कहा कि नृत्य में भाव अनुभूति और विचार की शानदार प्रस्तुति जीवन के लिए जरुरी व्यवहारिक संतुलन की ही प्रतीकात्मक अभिव्यकित है। उन्होंने भारत की संस्कृति एवं प्राचीन और समृद्ध नृत्य संगीत शैलियों को सरंक्षण प्रदान कर रही संस्था स्पिक मैके द्वारा इस दिशा में किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की। गुरु श्रीमति मालती श्याम ने प्रसिद्ध भारतीय नृत्य शैली कत्थक की मंच पर प्रस्तुति करते हुए इससे संबंधित विभिन्न मुद्राओं जैसे तीन ताल, ठाट, उड़ान, आमद चक्र एवं अन्य शैलियों को बेहद खूबसूरती के साथ प्रस्तुत करते हुए सभी श्रोताओं को मंत्रमुगध किया।

इसके साथ ही उन्होंने नृत्य को एक साधना बताया जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक पहलुओं में एक संतुलन की कड़ी है। आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि नृत्य केवल मनोरंजन का साधन ही नहीं बल्कि यह जीवन के विभिन्न मुल्यों को दर्शाने की क्षमता रखते हुए कला एवं विज्ञान का सुमेल है। श्रीमति अनुराधा सोंधी ने श्रीमति मालती शाम के द्वारा शानदार कथक प्रस्तुति के लिए आभार व्यकत किया। मैडम प्रिंसीपल ने इस सफल आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत,डीन, स्टूडैंट वेलफेयर एवं डॉ. पूनम शर्मा, डीन, फैकल्टी ऑफ परर्फामिंग एंड विजुअल आर्टस के साथ-साथ समूह अध्यापकों के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी प्रसंशा की।