.
KMV Organizes KMV Carnival of Budding Entrepreneurs 01 Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, आटोनॉमस और भारत के नंबर-1 कालेज (इंडिया टूडे 2019 की रैकिंग अनुसार), जालंधर में वार्षिक फेट के.एम.वी. कार्निवल आफ बडिंग आनट्रोप्रिनियो का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया / इसका उदघाटन विशेष अतिथि श्री चन्द्र मोहन जी (अध्यक्ष, आर्य शिक्षा मंडल) और श्रीमति नीरजा चन्द्र मोहन, मैंबर, के.एम.वी. मैनेजिंग कमेटी द्वारा कर किया गया /
..
इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी तथा वरिष्ठ प्राध्यापकों ने अतिथियों का अभिनंदन किया / उभर रहे उद्यमियों की कला को सलाम करते इस प्रोग्राम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा तैयार किए गए एमब्राईडिड सूट, साडिय़ां, इनोवेटिव ज्वैलरी, मिठाईयां एवं चाकलेट, घरेलू सजावट का सामान, गिफ्ट आईटमस, पेटिंगस, डाईट फूड आदि को विभिन्न स्टाल्स में सजाया गया / प्राचार्या जी एवं सीनियर स्टाफ मैंबर्स के साथ श्री चन्द्रमोहन जी एवं श्रीमति नीरजा मोहन जी ने विद्यालय के सैंट्रल लान में इस मौके पर सुरुचिपूर्ण ढंग से सजाए गए सभी स्टाल्स का दौरा कर आयोजकों, प्राध्यापकों व विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया /
.उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले इस वार्षिक मेले में हर वर्ष की तरह इस बार भी बेमिसाल रौनक एवं गहमागहमी नजर आई / विद्यार्थियों और बच्चों के मनोरंजन के लिए गेम्स के स्टाल्स और झूलों का भी प्रबंध किया गया जिन पर दिन भर भारी भीड़ लगी रही / गरमागरम जलेबी, पकौड़े, गुलाबजामुन और गजरेले के साथ-साथ काफी, निंबू लैमन, कोल्ड ड्रिंक और गोलगप्पों की डिमांड काफी ज्यादा थी / इस कार्निवाल में बेबी शो और सेल्फी स्टेशन खास आकर्षण का केन्द्र रहा /
.कार्यक्रम में उल्लास का चरम तब देखा गया जब पंजाब के लोकप्रिय गायक माशा अली इस कार्निवाल में शामिल हुए / उन्होंने छात्राओं को पसंदीदा गीत प्रस्तुत कर अनोखा समय बांधा / छात्राओं ने हर्षोल्लास और तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ इस कलाकार का हौंसला बढ़ाया / उनके साथ ही संगीत निर्देशक श्री जतिंदर जीतू भी उपस्थित रहे / शाम को रैफल ड्रा की घोषणा हेतु श्रीमति शीना अग्रवाल, एडीशनल कमिश्नर, म्यूसिपल कारपोरेशन, जालंधर ने मुख्यातिथि के रुप में कार्यक्रम में शामिल हुए /
.डॉ. सुष्मा चावला, वाईस प्रेसिडेंट डॉ. सुष्मा चोपड़ा, सैकटरी, डा. सतपाल गुप्ता तथा श्री सुरेश सेठ, मैंबर के.एम.वी. मैनेजिंग कमेटी ने विशेष अतिथियों के रुप में अपनी शिरकत की / माननीय अतिथिगण तथा प्राचार्या जी ने रैफल ड्रा निकाले और मौजूदा विजेताओं को पुरस्कार एवं ईनाम वितरित किए / इसके साथ ही दी बैस्ट इनोवेटिव एंड डैकोरेटिव स्टालस में जर्नलिजम विभाग एवं तस्वीर फोटो स्टूडियो द्वारा सैल्फी स्टेशन को पहला, रिटेल मैनेजमैंट द्वारा सजाए गए स्टाल को दूसरा तथा कास्मोटोलौजी विभाग द्वारा तैयार किए गए स्टाल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ /
.
विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने वार्षिक मेले में शामिल होकर विद्यार्थियों एवं आयोजकों का उत्साह बढ़ाने के लिए सभी आमंत्रित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और आज के भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डॉ. गुरजोत, डॉ. हरप्रीत, श्रीमति पूनम शर्मा, श्रीमति हरप्रीत, श्रीमति रश्मी शर्मा, डॉ. अनुशोभा, सुश्री गीतिका के साथ-साथ समूह आयोजक मंडल को बधाई दी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
KMV Organizes KMV Carnival of Budding Entrepreneurs 01 Jalandhar






































