PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

केएमवी द्वारा स्पोकन इंग्लिश विषय पर निःशुल्क समर कैंप का आयोजन,

KMV successfully organises free of cost Summer Camp on Spoken English

PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के द्वारा स्पोकन इंग्लिश विषय पर निःशुल्क समर कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गयाI इस समर कैंप का आयोजन पीजी डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश की ओर से किया गया था। इस कोर्स में विभिन्न विभागों के 60 छात्रों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया है।

इस पाठ्यक्रम के तहत छात्रों को अंग्रेजी भाषा में संचार को और अधिक कुशल बनाने के लिए विभिन्न मॉड्यूलस में पढ़ाया गया। यह मॉड्यूलस बुनियादी व्याकरण अवधारणाओं, वाक्य निर्माण, वार्तालाप कौशल, शब्दावली निर्माण, साक्षात्कार कौशल और सार्वजनिक बोलने पर केंद्रित है। इन कक्षाओं के दौरान प्रतिभागियों को बुनियादी अंग्रेजी वाक्यों के नमूने भी सिखाए गए और उनकी शब्दावली में सुधार के लिए सुझाव दिए गए।

छात्रों ने इस समर कैंप की सराहना की क्योंकि उन्हें अपने संचार कौशल में सुधार के लिए एक ऊतम मंच मिला, जिसकी आज के युग में बहुत आवश्यकता है।विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान छात्रों के लिए यह एक बहुत ही अच्छा कार्यक्रम हैं क्योंकि वे अपने समय के साथ-साथ ऊर्जा का भी कुशलतापूर्वक उपयोग कर सकते है और इस तरह के पाठ्यक्रम छात्रों के व्यक्तित्व के समग्र विकास में मदद करते है।

उन्होंने इस तथ्य पर भी जोर दिया कि किसी के जीवन में सफलता संचार कौशल पर निर्भर करती है ताकि व्यक्ति अपने आप को अच्छे तरीके से व्यक्त कर सके। इसके साथ ही उन्होंने इस कैंप के सफल अयोजन के लिए डॉ. मधुमीत, मुखी, पीजी डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश और डीन, स्टूडेंट वेलफेयर और सभी स्रोत वक्ताओं के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी सराहना की।