PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, आटोनॉमस जालंधर के द्वारा हॉस्टल की छात्राओं के लिए प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला रंगारंग कार्यक्रम हॉस्टल नाइट सफलतापूर्वक आयोजित करवाया गया। इस प्रोग्राम में विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अपने प्रेरणादायक शब्दों के साथ छात्राओं से संबोधित होते हुए उन्होंने मेहनत को सफलता का मकाबूत आधार बताया।
इसके साथ ही उन्होंने कहा की दृढ़ निश्चय एवं समर्पण के साथ किया गया काम यकीनन ही जीवन में निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर रहने में सहायक साबित होता है। हॉस्टल की छात्रा मुस्कान के द्वारा गणेश वंदना के साथ प्रारंभ हुए इस प्रोग्राम में छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियों के साथ सभी का मन मोह लिया। छात्रा हरलीन के सोलो डांस का जहां सभी ने तालियों के साथ स्वागत किया वहीं साथ ही विभिन्न छात्राओं के द्वारा गाए गए गीत एवं मॉडलिंग के दौरान रैंप पर दिलकश अदाओं ने सभी का दिल जीता।
इसके साथ ही निमांशी एवं ग्रुप और जसविंदर के द्वारा सोलो डांस की प्रस्तुति दी गई। खचाखच भरे ऑडिटोरियम में हिमाचली नृत्य नारी एवं पंजाब के नृत्य गिद्दा की पेशकारी ने सभी को धिरकने पर मजबूर किया। उल्लेखनीय है कि हॉस्टल की छात्राओं के लिए सप्ताहिक ऑनलाइन सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग वर्कशॉप के दौरान सरप्राइस रीवार्ड प्राप्त करने वाली छात्राओं को मैडम प्रिंसीपल के द्वारा सम्मानित भी किया गया ।
जिसमें से बेस्ट टेल मी अबाउट योरेसेल्फ रिवॉर्ड के लिए अंकिता ठाकुर, बेस्ट इंटरव्यू ड्रेसड के लिए शिरीन, कंसिस्टेंट परफॉर्मेंस के लिए साक्षी राणा, मोस्ट इंप्रूव्ड परफॉर्मर के लिए राधिका एवं स्टूडेंट एंबेसडर के लिए आकृति कौर गिल एवं अंजलि कौ सम्मान प्राप्त हुआ। छात्राओं के सुखद, स्वर्णिम एवं स्वस्थ भविष्य की कामना करते हुए समाप्त इस प्रोग्राम में डॉ. मधुमीत, डीन ।
स्टूडेंट वेलफयर, डॉ. गुरजोत, डीन, ई.सी.ए., डॉ. मोनिका शर्मा, डायरेक्टर, गांधियन स्टडीका सेंटर, डॉ. नीरज शर्मा, डीन, रेकिाडेंट लाइफ, मैडम गीतिका, हॉस्टल वार्डन श्रीमती परमजीत एवं श्रीमती बलविंदर के साथ-साथ होस्टल स्टाफ के सदस्य भी मौजूद रहे। छात्रा आकांक्षा एवं शीतल ने मंच संचालन की जिम्मेदारी बाखूबी अदा की।





































