.
.
KMVites Bag Top Positions in MA Hindi Semester II Examinations
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था कन्यामहाविद्यालय आटोनॉमस कालेज एवं देश के नंबर 1 कालेज की रैकिंग प्राप्त (इंडिया टूडे द्वारा विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त) के पोस्ट ग्रैजुएट डिपार्टमैंट आफ हिन्दी की एम.ए. हिन्दी समैस्टर दूसरा की छात्राओं ने परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया /
.
.
आटोनॉमस स्टेटस के अंतर्गत ली गई इन परीक्षाओं में रश्मी कुमारी ने 576/800 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया / इसके साथ ही 535/800 अंकों के साथ सलोनी दूसरे स्थान पर रही / उल्लेखनीय है कि इस कक्षा कि सभी छात्राओं ने यह परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की /
.
.
विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इन होनहार छात्राओं को इस शानदार परीक्षा परिणाम पर मुबारकबाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की / इसके साथ ही उन्होंने बताया कि के.एम.वी. को प्राप्त आटोनामस स्टेटस के अंतर्गत किए गए परीक्षाओं संबंधी सुधार ना केवल छात्राओं के परीक्षा परिणाम समय पर घोषित करवाने में सहायक है बल्कि इनसे संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का निदान समय रहते करवाने में भी कारगर साबित हो रहे हैं /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
KMVites Bag Top Positions in MA Hindi Semester II Examinations




































