PTB News

Latest news
पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स क्लब ने सत्र 2025-26 के लिए सम्मान समारोह आयोजित कि... अनिल चोपड़ा — एक नाम, एक सोच और एक महान मार्गदर्शक आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने BJP में शामिल होना का किया ऐलान, 23 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने विश्व को दिए 2 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, स्था... पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਅੰਤਰ ਕਾਲਜ ਮੁਕਾਬਲੇ, ਟੈਲੇਂਟ ਕਾਰਨੀਵਲ, ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ आईवी वर्ल्ड स्कूल में विश्व पुस्तक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, प्रेसिजन एंड प्वाइज़: इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोहारां में इंटर-स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का ... एच.एम.वी. ने डायमंड नाइट 2026 का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया, पंजाब : माचिस से खेलते-खेलते आग की चपेट में आई 3 साल की बच्ची, झुलसी, तड़पती रही 6 घंटे,

के.एम.वी. की छात्राओं ने इंटर कॉलेज प्रतियोगिता-इंडिया स्वच्छता लीग 2.0 में से पुरस्कार हासिल कर विद्यालय को किया गौरवान्वित,

kmvites-bag-various-prizes-in-the-inter-college-competition-india-swachta-league-2-0-organised-by-municipal-corporation

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर सदा छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी सृजनात्मक एवं प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता रहता है. इसी श्रृंखला में म्युनिसिपल कॉरपोरेशन, जालंधर के द्वारा मिनिस्ट्री ऑफ़ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन की ओर से करवाई गई इंटर कॉलेज प्रतियोगिता- इंडिया स्वच्छता लीग 2.0 में विद्यालय की छात्राओं ने अपनी शानदार प्रदर्शन के साथ पुरस्कार हासिल कर संस्था को गौरवान्वित किया.

इस आयोजन के अंतर्गत करवाई गई विभिन्न प्रतियोगिताओं में के.एम.वी. की छात्राओं ने पांच पुरस्कार प्राप्त किए. डेक्लेमेशन तथा बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट प्रतियोगिता में के.एम.वी. की छात्राएं अव्वल रही जबकि वॉल पेंटिंग, रंगोली तथा गायन में उन्होंने दूसरे स्थान पर रहते हुए पुरस्कार हासिल किए. स्वच्छता विषय पर आधारित इस प्रोग्राम में छात्राओं ने वॉकाथन, स्लोगन राइटिंग, ड्राइंग, पेंटिंग तथा क्विज़ में भी भाग लिया.

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सभी विजेता छात्राओं को मुबारकबाद देते हुए उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान करने वाले प्राध्यापकों डॉ. गुरजोत, डॉ. हरप्रीत, डॉ. प्रदीप अरोड़ा, श्री योगेश्वर, श्रीमती अमरजोत, श्रीमती विभूति, मैडम रितु तथा मैडम नवप्रीत तथा समूह टीम के द्वारा किए जाते प्रयासों की भी सराहना की.

Latest News

Latest News