PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

KMV की दविंदर एम.ए.(जे.एम.सी.) सेमेस्टर चौथा तथा हरमनदीप सेमेस्टर दूसरा में रहीं अव्वल,

kmvs-davinder-kaur-harmandeep-kaur-bags-top-position-in-ma-journalism-mass-communication-semester-iv-ii-results

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के द्वारा सदा अपनी छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया जाता रहता है जिसके फलस्वरूप छात्राएं शानदार परीक्षा परिणाम हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित करती आ रही हैं.

इसी श्रंखला में विद्यालय के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की एम.ए. (जनरलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) सेमेस्टर चौथा एवं दूसरा की छात्राओं ने शानदार परीक्षा परिणाम हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया. ऑटोनॉमस दर्जे के अंतर्गत आयोजित हुई इन परीक्षाओं में सेमेस्टर चौथा मीन से 1099/1600 अंकों के साथ देवेंद्र कौर पहले स्थान पर रही.

1080/1600 अंकों के साथ मुगरजीत कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया जबकि 1018/1600 अंकों के साथ निक्की दुबे तीसरे स्थान की हकदार बनी. इसी प्रकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित क्रेडिट सिस्टम के अंतर्गत एम.ए.(जे.एम.सी.) सेमेस्टर दूसरा के परीक्षा परिणामों में 7.54 एस.जी.पी.ए. के साथ हरमनदीप कौर पहले स्थान पर रही.

अग्रिमा जैन ने 7.52 एस.जी.पी.ए. के साथ दूसरा स्थान हासिल किया जबकि प्रिया यादव 6.97 एस.जी.पी.ए. के साथ तीसरे स्थान पर रही. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सभी होनहार छात्राओं को मुबारकबाद देते हुए भविष्य में भी सफलता के नए आयाम स्थापित करने की प्रेरणा दी और साथ ही पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के द्वारा छात्राओं को प्रदान किए जाते उचित मार्गदर्शन की भी सराहना की.

Latest News