केएमवी को हाल ही में एनसीसी द्वारा सर्वश्रेष्ठ संस्थान पुरस्कार से भी किया गया था सन्मानित: प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी
PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनोमस संस्थान, कन्या महाविद्यालय, जालंधर हमेशा अपने मिशन के हिस्से के रूप में छात्राओं को सशक्त बनाने का प्रयास करता रहता है। हाल ही में केएमवी के एनसीसी कैडेटों ने साहसिक फाउंडेशन कोर्स में भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उत्तराखंड के पिटौरागढ़ जिला कुमाऊं, में रॉक क्लाइंबिंग ट्रेनिंग के दौरान सार्जेंट. हरविंदर को कैंप सीनियर चुना गया और उन्हें कैंप में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए मेडल से सम्मानित किया गया।
उन्हें कैंप के सर्वश्रेष्ठ कैडेट होने के लिए मेडल से सम्मानित किया गया। सार्जेंट श्वेता राणा को सफलतापूर्वक ट्रेनिंग पूरा करने के लिए सर्टिफ़िकेट और आर्टिफिशियल वॉल क्लाइबिंग पर चढ़ने में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।उल्लेखनीय है कि यह एक राष्ट्रीय स्तर का कैंप था और जिसमे पूरे भारत के कैडेटस ने भाग लिया, जिसमें से एनसीसी के 17 डायरेक्टोरेट भी शामिल हुए।
विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. डॉ. अतिमा शर्मा ने कहा कि इस तरह की ट्रेनिंग छात्रों की होलिस्टिक एजुकेशन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं क्योंकि इससे उन्हें एक्स्ट्राकैरिक्यूलर गतिविधियों में उत्कृष्टता प्राप्त करने का अवसर मिलता है। उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि हमारे एनसीसी कैडेटस के उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण केएमवी को एनसीसी द्वारा सर्वश्रेष्ठ संस्थान का पुरस्कार भी दिया गया था। मैडम प्रिंसिपल ने छात्राओं को उचित मार्गदर्शन देने के लिए एनसीसी विभाग के प्रयासों की सराहना की। सीओ कर्नल नरिंदर तूर ने ट्रेनिंग कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कैडेटस को मुबारकबाद दी।






































