PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

के.एम.वी. में छात्राओं के लिए शानदार जिम एवं हेल्थ क्लब की सुविधा उपलब्ध,

kmvs-state-of-the-art-health-club-providing-health-facility-to-the-students-2

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं के सर्वपक्षीय विकास के लिए प्रत्येक महत्वपूर्ण तथा ज़रूरी सुविधा प्रदान करने के लिए प्रयत्नशील रहता है। छात्राओं तथा प्राध्यापकों की सेहतयाबी और तंदुरुस्ती के महत्व को ध्यान में रखते हुए अपग्रेडेड हाई टेक एक्सरसाइज़ उपकरणों के साथ लेस जिम की सुविधा प्रदान की जाती है.

छात्राओं की शारीरिक तंदुरुस्ती के मद्देनजर विद्यालय के स्टेट-ऑफ-दी-आर्ट हेल्थ क्लब में मल्टी जिम मैग्नेटिक बाइक, मोटराइज्ड ट्रेडमिल, जोगर, ट्विस्टर, वाइब्रेटर, मसाजर आदि की सुविधा उपलब्ध है. छात्राओं को उनकी सेहतयाबी के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करवाने के मकसद के साथ जहां ट्रेनर की सुविधा का प्रबंध किया जाता है वही साथ ही संतुलित आहार और दिन भर की उचित समय सारणी के बारे में भी उनको समझाया जाता है।

विभिन्न सुविधाओं के साथ लैस जिम की सहूलियत के अलावा के.एम.वी. द्वारा छात्राओं की खेलों के प्रति प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें एक अलग पहचान दिलवाने के मकसद के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण यत्न किए जाते हैं और बैडमिंटन, वॉलीबॉल, खो-खो, हैंडबॉल, रनिंग, इंडोर गेम्स आदि में छात्राओं द्वारा शानदार राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन इस बात की गवाही देते हैं।

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कहा कि युवा पीढ़ी विशेष तौर पर लड़कियों एवं महिलाओं को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध संस्था कन्या महाविद्यालय द्वारा सदा छात्राओं की शारीरिक तंदुरुस्ती को ध्यान में रखा जाता है ताकि उनके बौद्धिक विकास को एक मजबूत आधार मिल सके।

Latest News