PTB Big News कुल्लू : विश्व का सबसे प्राचीन लोकतंत्र मलाणा गांव बुधवार तड़के आग की चपेट में आ गया / हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बसे गांव में 12 से 15 मकानों के जल जाने और एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है / आग पर काबू पा लिया गया है / मलाणा पंचायत के प्रधान राजू राम ने दावा किया है कि भीषण अग्निकांड में मलाणा में 25 से 30 घर जलकर राख हुए हैं /
बुधवार तड़के करीब 3.30 बजे गांव में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई / आग ने भयानक रूप धारण करते ही कई मकानों को अपनी चपेट में ले लिया / रात भर मकानों को आग से बचाने का प्रयास चलता रहा / आग की इस घटना में करोड़ों का नुकसान हुआ है / हिमाचल प्रदेश स्टेट एमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर ने बताया कि 12 से 15 घर जलकर पूरी तरह राख हो गए और एक व्यक्ति घायल हो गया / पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई है /
इसे पहले भी मलाणा में करीब 100 घर जलकर राख हुए हैं / आग लगने की घटना के बाद जिला प्रशासन की एक टीम मौके के लिए भेजी गई है / आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है / उपायुक्त कुल्लू ने कहा कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है /
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































