PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

स्कूटी सवार बुजुर्ग व्यक्ति की चाइना डोर से अंगुली कटकर हुई अलग, सिर पर भी लगे कई टांके,

local punjab news man injured with china dor in bathinda punjab PTB News

PTB Big न्यूज़ बठिंडा : पंजाब में बठिंडा के बीबी वाला चौक पर स्कूटी सवार एक बुजुर्ग व्यक्ति चाइना डोर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके हाथ की एक अंगुली कट कर अलग हो गई। साथ ही वह सिर पर भी डोर की रगड़ घिसने से लहूलुहान हो गए।

हादसे की सूचना पर नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने मौके पर पहुंच कर घायल को तुरंत बठिंडा के सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उनके सिर पर टांके लगाए, लेकिन अंगुली हाथ से अलग होने के कारण उनका ऑपरेशन किया जाएगा। घायल बुजुर्ग की पहचान बठिंडा के परसराम नगर निवासी गुरचरण सिंह के रूप में हुई है।

गुरचरण सिंह ने बताया कि वह स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे, लेकिन जब बीबी वाला चौक पर पहुंचे तो अचानक चाइना डोर उनके गले में फंस गई। इससे बचाव के लिए उन्होंने अपनी स्कूटी रोकने का प्रयास किया, लेकिन चाइना डोर ने एक हाथ की अंगुली काट दी और गर्दन पर भी कट लग गए। फिलहाल गुरचरण सिंह अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

Latest News