lockdown tightened due to covid 19 new strain in britain
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ ब्रिटेन : ब्रिटेन में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए देश में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है / ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि देश वायरस के नए स्ट्रेन (रूप) से जूझ रहा है / इस कदम के तहत प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों को भी बंद करना शामिल है जो बुधवार से लागू हो जाएगा /
. .जॉनसन ने यह कदम तब उठाया है जब स्कॉटलैंड ने भी इसी तरह का फैसला लिया है जो मंगलवार की आधी रात से लागू हो जाएगा / इंग्लैंड की आबादी में से कुछ 44 मिलियन या तीन-चौथाई लोग पहले से ही सबसे कड़े प्रतिबंधों के तहत रह रहे हैं / जॉनसन ने सोमवार को कहा कि हमारे अस्पतालों पर दबाव बढ़ गया है /
.
.
देश में अस्पतालों में कोविड मरीजों की संख्या 27 हजार तक पहुंच गई है और ये संख्या अप्रैल के मुकाबले 40 फीसदी अधिक है / उन्होंने कहा कि देश में पिछले एक हफ्ते के दौरान मृतकों की संख्या 20 फीसदी बढ़ गई है / कोरोना के नए रूप को काबू करने के लिए हमें अत्यधिक प्रयास करने होंगे /
. .वायरस के नए प्रारूप के तेजी से फैलने के कारण शिक्षक संगठन कुछ हफ्ते के लिए देश भर में सभी स्कूलों को बंद करने की अपील कर रहे थे / जॉनसन ने कहा कि अभिभावकों को सोमवार से अपने बच्चों को उन इलाकों के स्कूलों में भेजना चाहिए जहां वे खुले हुए हैं, क्योंकि खतरनाक वायरस से बच्चों को खतरा काफी कम है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
lockdown tightened due to covid 19 new strain in britain




































