PTB News

Latest news
शराब, महिलाओं के सूट, हथियार और... पंजाब में एक कार से मच गया हड़कंप, AAP ने कांग्रेस पर बोला हमला पंजाब में प्रेमी ने की प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, अस्पताल में कटा प्राइवेट पार्ट लेकर पहुंचा आरोपी... पंजाब, कबड्‌डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या, 10 दिन पहले हुई थी शादी, बंबीहा गैंग ने क्या कहा? पेट्रोल पंप लूट मामले में जालंधर देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन लुटेरे किये गिरफ्तार, पंजाब के सभी स्कूलों में सर्दी की छुटि्टयों का हुआ ऐलान, जालंधर के जिलाधीश व पुलिस कमिश्नर ने की स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकियों से न घबराने की अपील Vodafone Idea को लेकर आई अच्छी ख़बर, सरकार से मिल सकती 83,000 Cr के बकाये को लेकर बड़ी राहत, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਨੂੰ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮਾਨਤਾ ਪੁਰਸਕਾਰ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर, जालंधर ने विजय दिवस मनाया, एच.एम.वी. की खिलाडिय़ों ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में फुटबाल में जीता सिल्वर,
Translate

पंजाब : पूर्व CM के पूर्व मीडिया सलाहकार की बिल्डिंग में फैली सनसनी, मौके पर जाँच करने पहुंची स्थानीय पुलिस,

loksabha-elelction-patiala-khalistani-slogans-prime-minister-narendra-modi-anti-india-flag-police-action

.

.

PTB Big न्यूज़ पटियाला : पंजाब के पटियाला में PM नरेंद्र मोदी की रैली से ठीक एक दिन पहले रैली स्थल के पास एक बिल्डिंग पर खालिस्तानी झंडा लगाया मिला है। इसके अलावा एक जगह पर खालिस्तानी नारा भी लिखा पाया गया। इसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची और झंडे को हटाया। साथ ही दीवार पर लिखे नारे को भी मिटाया गया।

.

.

फिलहाल, पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है। हालांकि, प्रशासन अलर्ट पर है, क्योंकि हाल ही में आतंकी पन्नू ने एक वीडियो जारी कर पंजाब में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि झंडा मिनी सचिवालय रोड पर एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में लगाया गया था। यह बिल्डिंग पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रहे भरत इंदर सिंह चहल की है। वहीं, पुराने बस स्टैंड के पुल पर खालिस्तान का नारा लिखा गया था। इसे आते-जाते लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी।

.

loksabha-elelction-patiala-khalistani-slogans-prime-minister-narendra-modi-anti-india-flag-police-action

.

इस घटना को लेकर आतंकी पन्नू का एक वीडियो भी ‌वायरल हुआ है। वीडियो जारी कर आतंकी पन्नू ने कहा है कि पंजाब आने पर मोदी को स्थानीय खालिस्तानी समर्थक टारगेट करेंगे। मोदी हजारों सिख किसानों और निज्जर की हत्या के जिम्मेदार हैं। पन्नू ने वीडियो में कहा कि खालिस्तानी समर्थकों को पंजाब में मोदी के दौरे और रूट प्लान की पूरी जानकारी मिली है।

.

.

हम इसका इस्तेमाल करेंगे और मोदी को पटियाला, जालंधर और गुरदासपुर आने से रोकेंगे। यह वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया गया था, जिसे अब डाटा बेस से निकाल दिया गया है। पटियाला में थाना लाहौरी गेट के इंचार्ज शिवराज सिंह ने बताया है कि खालिस्तान के नारे लिखे जाने की सूचना के बाद इन्हें हटा दिया गया। जो वायरल वीडियो का मामला है, उसे हायर अथॉरिटी द्वारा कंट्रोल करते हुए एक्शन लिया गया है। फिलहाल इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं की गई है।

.

.

Latest News