PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

अब फिर से ढीली करनी पड़ेगी आपको अपनी जेब? LPG गैस सिलेंडरों की कीमत में फिर हुई बढ़ोतरी, जानिए कितनी,

lpg-cylinder-price-hike-in-4-july-2023-big-news

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है। दरअसल, 19 किलोग्राम के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 7 रुपए बढ़ाई गई है। जिसके बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल LPG सिलेंडर 1780 रुपए का मिलेगा। इससे पहले 1773 रुपए का मिल रहा था।

इसी प्रकार अब कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1895.50 होगी। जो कि पहले 1875.50 रुपए थी। मुंबई में 1725 की बजाय 1733.50 रुपए और चेन्नई में कमर्शियल LPG सिलेंडर की नई कीमत 1937 की बजाय 1945 रुपए होगी। कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी से होटल, रेस्टोरेंट और रेहड़ी पर फूड आइटम बेचने वाले खाने की थाली के रेट बढ़ा सकते हैं।

आपको यह भी बता दें कि, पिछले 1 जून को कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटाई गई थी। जून की पहली तारीख में 19 किलोग्राम के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 83.50 रुपए कम कर दी गई थी । जिससे तब दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1856.50 रुपए की बजाय 1773 रुपए हो गई थी। आपको बतादें कि, 19 मई 2022 के बाद से कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटाई जा रही है। सिर्फ जनवरी और मार्च 2023 में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई और इसके बाद अप्रैल में फिर से कीमत घटा दी गई थी। वहीं मई 2023 की 1 तारीख को भी कमर्शियल सिलेंडर सस्ता किया गया था।

फिलहाल, एक बार फिर से 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। न ही कीमत बढ़ाई गई है और न ही घटाई गई है। घरेलू उपभोक्ता हर बार इसी आस में रह जाते है कि घरेलु सिलेंडर भी सस्ता होगा लेकिन ऐसा होता ही नहीं। मौजूदा समय में घरेलू सिलेंडर की दिल्ली में कीमत 1,103 रुपये रहेगी। वहीं मुंबई में 1112.5 रुपये, कोलकाता में 1129 रुपये और चेन्नई में 1,118.5 रुपये रहेगी। बतादें कि, जून 2021 के बाद से एक भी बार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती नहीं की गई। उल्टा कीमत बढ़ाई गई है।

Latest News