PTB Sad न्यूज़ पटियाला : पटियाला जिले के पातड़ा में भारी वर्षा के चलते मकान की छत गिरने से एक परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी समेत 2 बच्चे शामिल हैं, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उपचाराधीन है।
मृतकों की पहचान राजू (42) पत्नी सुनीता (36 वर्ष) बेटा अमन (18) और बेटी उषा (11) के तौर पर हुई है। परिवार हरियाणा के करनाल जिले का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय गांव निवासियों और डेरा सिरसा के वालंटियर्स ने
मौके पर पहुंचकर शवों को मलबे से बाहर निकाला। पुलिस प्रशासन की तरफ से थाना मुखी पातड़ा प्रकाश मसीह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने उपरांत शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल समाना भेज दिया है।








































