PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के प्रसिद्ध गायक व कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला पर अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग, हुई मौत,

ludhiana punjab singer sidhu moosewal shot three persons injured PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ मानसा : मानसा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है / जहां के प्रसिद्ध गायक व कांग्रेस पार्टी के नेता गायक सिद्धू मूसेवाला व उनके अन्य साथियों पर तीन अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग किये जाने का मामला सामने आया है / बताया जा रहा है कि इस हमले में सिद्धू मुसेवाला की मौत हो गई है /

सूत्रों और मीडिया कर्मियों से मिल रही जानकारी के अनुसार इस हमले में कुल तीन लोग जख्मी हुए थे, जिनमें सिद्धू मूसेवाला भी शामिल थे, लेकिन पता चला है कि उनको अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी /

मिली जानकारी के अनुसार यह हमला मानसा के अधीन पड़ते गांव जवाहर के में हुआ बताया जा रहा है / सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने करीब 30 से ज्यादा राउंड गोलाबारी की थी जिसमें सिद्धू मुसेवाला गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनकी मौत हो गई /

आपको यह भी बता दें कि बीते दिनों ही पंजाब की मान सरकार ने सिद्धू मुसेवाला की सुरक्षा में कटौती की थी / अब इस बात को लेकर विरोधी लगातार मान सरकार को घेरते हुए दिखाई दे रहे हैं /