PTB News

Latest news
नवजोत सिद्धू की पत्नी को कांग्रेस पार्टी ने किया सस्पेंड बिग बॉस 19 के विनर बने गौरव खन्ना, प्राइज मनी से ज्यादा फीस से की कमाई, नवजोत कौर सिद्धू को है किसी मानसिक अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत, किस नेता ने कहा? नवजोत सिद्धू की पत्नी ने 500 करोड़ के बाद 5 करोड़ को लेकर दे दिया नया बयान, वड़िंग, बाजवा, चन्नी और रंध... दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची गोल्डन टेंपल, क्या कुछ कहा सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, खंबरा ने अपना एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2025 आयोजित किया, एच.एम.वी. की नीया सेबास्टियन ने साइक्लिंग में रचा इतिहास- खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में प्... पिता ने जिस बेटी को नहर में धक्का मार डाला, 70 दिन बाद ज़िंदा निकली बेटी बोली - मैं जिंदा हूं, आज फिर इंडिगो की 350 फ्लाइट्स हुई कैंसिल, हवाई अड्डों पर परेशान दिखे यात्री इंडिगो संकट के बीच, तीन फ्लाइट्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप,
Translate

HMV में एनएसएस यूनिट की ओर से मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन,

maati-ko-naman-veeron-ka-vandan-organized-at-hmv

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय के एनएसएस यूनिट की ओर से स्वतंत्रता दिवस को समर्पित मेरी माटी मेरा देश-माटी को नमन-वीरों का वन्दन समागम का आयोजन पहल एनजीओ के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम ज्योति प्रज्ज्वलित कर सर्वमंगल की कामना की गई। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने प्लांटर भेंट कर इस अवसर पर उपस्थित मुख्यातिथि कैप्टन गुरमेल सिंह, श्री अशोक कुमार, तेज रजिन्दर जी, पहल एनजीओ से श्रीमती हरविन्दर कौर एवं श्री मोहित रूबल का कालेज परिसर में स्वागत किया।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने अपने वक्तव्य में एनएसएस एडवाइकार डॉ. अंजना भाटिया एवं प्रोग्राम आफिसर डॉ. वीना अरोड़ा एवं सुश्री हरमनुपाल को इस आयोजन हेतु बधाई दी एवं कहा कि एनएसएस यूनिट वास्तव में आपको समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व को जानने की प्रेरणा देता है। उन्होंने वालंटियर्स को पर्यावरण की सुरक्षा हेतु भी जागृत किया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस को समर्पित इस समागम का उद्देश्य बताते हुए छात्राओं को देश के विकास में अपना योगदान देने के लिए शिक्षित किया क्योंकि युवा वर्ग देश का भावी भविष्य है।

कैप्टन गुरमेल सिंह ने भारत सरकार की योजनाओं पर चर्चा की एवं अपने जीवन के अनुभवों से परिचित करवाया। पहल एनजीओ से श्रीमती हरविन्दर कौर ने कहा कि पहल संस्था 1996 में प्रो. लखबीर सिंह द्वारा स्थापित की गई थी जिसका उद्देश्य युवाओं के व्यक्तित्व को परिष्कृत करना रहा है। उन्होंने एनजीओ के कार्यों से परिचित करवाते हुए कहा कि यदि हम सर्वस्व की भलाई के लिए कार्य करेंगे तभी समाज एवं मनुष्यता की सेवा कर सकते हैं। पहल एनजीओ से श्री मोहित रूबल ने भी पर्यावरण की सुरक्षा हेतु सुझाव सांझा किया।

इस अवसर पर पहल एनजीओ की ओर से कॉलेज प्रांगण में 75वें स्वतंत्रता दिवस उत्सव को समर्पित 75 पौधे लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश दिया गया। देश के विकास एवं देश के प्रति समर्पण हेतु रैली निकाल कर भारत माता के प्रति अपने भाव व्यक्त किए गए। प्रोग्राम एडवाइजर डॉ. अंजना भाटिया ने कहा कि एनएसएस यूनिट का सदस्य होना आपके लिए गर्व का विषय है। एचएमवी की एनएसएस यूनिट का इतिहास गौरवशाली है।

प्रोग्राम आफिसर डॉ. वीना अरोड़ा ने भी वालंटियर्स को एनएसएस से जुड़ऩे के लिए उत्साहित किया। अंत में पंच प्रण संकल्प कर शपथ ग्रहण कर देश के प्रति समर्पण भाव प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रगान से समागम का समापन हुआ। मंच संचालन डॉ. ज्योति गोगिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री परमिंदर सिंह भी उपस्थित रहे।

Latest News

Latest News