PTB News

Latest news
डंकी रूट' से विदेश भेजने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ED ने अटैच की करोड़ों की संपत्ति... एलन मस्क बने दुनिया के सबसे अमीर इंसान, कितने अरब डॉलर पार की संपत्ति, जानें? नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया और राहुल को लेकर माननीय अदालत ने दी बड़ी राहत, शराब, महिलाओं के सूट, हथियार और... पंजाब में एक कार से मच गया हड़कंप, AAP ने कांग्रेस पर बोला हमला पंजाब में प्रेमी ने की प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, अस्पताल में कटा प्राइवेट पार्ट लेकर पहुंचा आरोपी... पंजाब, कबड्‌डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या, 10 दिन पहले हुई थी शादी, बंबीहा गैंग ने क्या कहा? पेट्रोल पंप लूट मामले में जालंधर देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन लुटेरे किये गिरफ्तार, पंजाब के सभी स्कूलों में सर्दी की छुटि्टयों का हुआ ऐलान, जालंधर के जिलाधीश व पुलिस कमिश्नर ने की स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकियों से न घबराने की अपील Vodafone Idea को लेकर आई अच्छी ख़बर, सरकार से मिल सकती 83,000 Cr के बकाये को लेकर बड़ी राहत,
Translate

23 नवंबर के बाद से चल रहा राजनीति का सबसे बड़ा ड्रामा, जनता से हुआ सीधे-सीधे मजाक,

maharashtra-cm-outh-ceremony-devendra-fadanawis-eknath-shinde-home-minisrty-ajit-pawar

.

.

PTB Big न्यूज़ मुंबई : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 23 नवंबर को आया था, जिसमें भाजपा, शिवसेना शिंदे और NCP अजित गुट के गठबंधन महायुति को 230 सीटें मिलीं। यानी बहुमत के लिए जरूरी 145 विधायकों से 85 सीटें ज्यादा, रिजल्ट आए आज 9 दिन बीत चुके हैं, लेकिन मुख्यमंत्री पर पेंच अब भी बना हुआ है। इन सबके बीच महाराष्ट्र की जनता अपने आप को ठगा हुआ समझ रही है।

.

.

दरअसल जनता से वादे कर बड़ी लीड हासिल करने वाले नेता अब सत्ता के लालच यानि कुर्सी की जंग में लग गए हैं और चुनाव का रिजल्ट जिसको आए हुए करीब 9 से 10 दिन हो चुके हैं और जनता को एक तरफ करके सभी नेता कुर्सी के लालच में पड़ गए हैं। वहीं दूसरी और महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि जनता चाहती है कि CM वही रहें। शिंदे ने रविवार को इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा है,

.

maharashtra-cm-outh-ceremony-devendra-fadanawis-eknath-shinde-home-minisrty-ajit-pawar

.

‘मैं आम लोगों के लिए काम करता हूं। मैं जनता का मुख्यमंत्री हूं। इसी वजह से लोग मानते हैं कि मुझे ही मुख्यमंत्री बनना चाहिए।’ आज विधायकों के साथ शिंदे की बैठक रद्द कर दी गई। डॉक्टरों ने एकनाथ शिंदे को आराम की सलाह दी है। सूत्रों ने बताया कि NCP नेता अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस चुनाव के बाद दूसरी बार दिल्ली जाएंगे। दोनों नेता संभावित मंत्रियों की लिस्ट और उनका रिपोर्ट कार्ड लेकर अमित शाह से चर्चा करेंगे।

.

.

इससे पहले 28 नवंबर को शिंदे, फडणवीस और पवार तीनों दिल्ली गए थे। इस बीच भाजपा विधायक दल की बैठक की तारीख तीसरी बार बदलने के कयास हैं। सूत्रों के मुताबिक, अब बैठक 4 दिसंबर को होगी। बैठक 29 नवंबर, 1 नवंबर को टाली गई। इसके बाद 3 नवंबर की तारीख रखी गई थी। हालांकि, भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस का नाम CM के लिए फाइनल कर दिया है। अब औपचारिक घोषणा बाकी है।

.

Latest News