PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बड़ी ख़बर : हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की हुई मौत,

maharashtra-helicopter-crash-today-many-people-feared-dead-near-bavdhan-in-pune

.

PTB Sad न्यूज़ मुंबई : पिंपरी चिंचवाड़ के संयुक्त पुलिस आयुक्त शशिकांत महावरकर ने बताया कि हेलीकॉप्टर ने सुबह करीब साढ़े सात बजे ऑक्सफोर्ड काउंटी गोल्फ कोर्स के हेलीपैड से उड़ान भरी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र में कोहरे के कारण हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जांच के बाद ही दुर्घटना के असल कारण का पता चल पाएगा। महाराष्ट्र के पुणे जिले में बुधवार को सुबह एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

.

.

हादसे के बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई। इस दौरान दो पायलट और एक इंजीनियर समेत कुल तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दिल्ली स्थित निजी कंपनी ‘हेरिटेज एविएशन’ के हेलीकॉप्टर ने यहां ऑक्सफोर्ड काउंटी गोल्फ कोर्स हेलीपैड से उड़ान भरी और वह मुंबई के जुहू जा रहा था। तभी सुबह 7:40 बजे वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे पहले 24 अगस्त को एक हेलीकॉप्टर पुणे जिले के पौड गांव में हादसे का शिकार हो गया था।

.

.

पुलिस के मुताबिक, घटना ऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स के नजदीक बावधन क्षेत्र के एक पहाड़ी इलाके के पास हुई। पिंपरी चिंचवाड़ के पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे ने कहा कि हेलीकॉप्टर दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। अग्निशमन विभाग के वाहनों के साथ हमारी टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुलिस उपायुक्त विशाल गायकवाड़ ने बताया कि हेरिटेज एविएशन का हेलीकॉप्टर ऑक्सफोर्ड काउंटी गोल्फ कोर्स के हेलीपैड से उड़ा और बावधान के पास पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे हेलीकॉप्टर में सवार दो पायलट और एक इंजीनियर की मौत हो गई।

.

.

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक अधिकारी ने भी बताया कि घटना सुबह 7:40 बजे हुई । उन्होंने पुष्टि की कि दुर्घटनाग्रस्त, अगस्ता 109 हेलीकॉप्टर दिल्ली स्थित निजी कंपनी ‘हेरिटेज एविएशन’ का था। अग्निशमन अधिकारियों के मुताबिक, दमकल वाहन और पानी के टैंकर घटनास्थल पर भेजे गए हैं। पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी अनिल डिमले ने बताया कि मृतकों की पहचान गिरीश कुमार, प्रीतम सिंह भारद्वाज और परमजीत सिंह के रूप में हुई है।

.