PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

महाराष्ट् शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पूरी हुई तैयारियां, मंत्रियों की भी बनी लिस्ट, रेस में सबसे आगे ये नाम,

maharashtra-oath-taking-ceremony-list-of-ministers-devendra-fadnavis-to-take-oath-अगेन-as-chief-minister-maharashtra

.

PTB Big Political न्यूज़ महाराष्ट्र / मुंबई : मुंबई के आजाद मैदान में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व में दो बार मुख्यमंत्री पद की कुर्सी संभाल चुके देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की तैयारी कर रहे हैं। आज शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है, जिसमें जिसमें मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री के तौर पर अजित पवार का नाम पक्का है,

.

लेकिन एकनाथ शिंदे उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे या नहीं.. इस पर बनी दुविधा अब लगभग खत्म सी हो गयी है। ऐसा कहा जा रहा है कि शिंदे को डिप्टी सीएम के लिए मनाने की भरपूर कोशिश फिलहाल सफल हो गयी है और ऐसी संभावना जताई जा रही है कि एकनाथ शिंदे भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान संभावित मंत्रियों की भी चर्चा है, लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पा रही है कि

.

.

आज के इस शपथ ग्रहण समारोह में केवल तीन वरिष्ठ नेता शपथ लेंगे या उनके साथ-साथ मंत्रिमंडल को भी शपथ दिलाई जाएगी। अभी तक की जा रही तैयारी के हिसाब से मंत्रिमंडल के भी कुछ सदस्यों को शपथ दिलाने की पूरी संभावना जताई जा रही है। आपको बता दें कि इस बार हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उसके 132 विधायक विधानसभा में जीत हासिल करके पहुंचे हैं। उन्हें दूसरे नंबर पर शिवसेना शिंदे गुट के 57 विधायक जीतने में सफल रहे हैं,

.

जबकि एनसीपी अजित पवार गुट के खाते में 41 विधानसभा सीटें आई हैं। इसके अलावा भाजपा की सहयोगी 3 सीटों पर सफलता मिली है। जहां तक संभावित मंत्रियों की बात है भारतीय जनता पार्टी के कोटे में राधा कृष्ण विखे पाटिल, सुधीर मुनिगंटीवार, चंद्रकांत पाटिल, गिरीश महाजन, सुरेश खाड़े, रविंद्र चव्हाण, अतुल सावे, मंगल प्रभात लोढ़ा, राहुल नार्वेकर, जय कुमार रावल, चंद्रशेखर बावनकुले, बबनराव लोणीकर, पंकजा मुंडे, देवयानी फरांदे, किशन कथोरे, नितेश राणे, आशीष सेलार, संभाजी निरलंगेकर, राहुल कुल की संभावना अधिक जताई जा रही है। 

.

वहीं अगर शिवसेना के संभावित मंत्रियों की बात करें तो एकनाथ शिंदे के अलावा गुलाब राव पाटिल, दादा भुसे, संजय राठौड़, उदय सामंत, तानाजी सामंत, अब्दुल सत्तार, दीपक केसरकर, शंभूराज देसाई, भारतशेठ गोगांव, अर्जुन खोतकर, संजय सिरसाट, योगेश कदम के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही साथ अजित पवार गुट के नेताओं में अजीत पवार के अलावा धनंजय मुंडे, दिलीप वॉल्से पाटिल, छगन भुजबल, हसन मुश्रीफ, धर्मराव आत्राम, अदिति तटकरे, अनिल पाटिल, राजकुमार बडोले, माणिक राव कोटे का नाम प्रमुख रूप से उल्लेखनीय है। 

.

.

ऐसा माना जा रहा है कि आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए दो उपमुख्यमंत्रियों के अलावा भारतीय जनता पार्टी और सरकार के सहयोगी दलों के कोटे के मंत्रियों की शपथ हो सकती है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी अपने पास 20 से 22 मंत्रालय रखने की तैयारी में है, जबकि शिवसेना शिंदे अच्छा को 11 से 12 मंत्री मिलेंगे, जबकि अजीत पवार की एनसीपी के खाते में 10 मंत्री हो सकते हैं। हालांकि एकनाथ शिंदे ने अपने हिस्से में 16 मंत्रालय मांगे हैं।

.