.
Majestic Annual Awards Day Held at HMV College
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : उत्तरी भारत की विशिष्ट प्रतिष्ठित संस्था हंसराज महिला महाविद्यालय, जालन्धर के प्रांगण में दिनांक 31 जनवरी 2020 को कॉलेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी के प्रोत्साहनवर्धक नेतृत्व अधीन वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यातिथि स्वरूप माननीय लैफ्टिनैंट गर्वनर पुडुचेरी डा. किरण बेदी उपस्थित रहीं / इस अवसर पर अन्य गणमान्य अतिथि जस्टिस (रिटायर्ड) श्री एन.के. सूद, उप प्रधान डीएवीसीएमसी व चेयरमैन लोकल मैनेजिंग कमेटी, श्री अरविंद घई, सेक्रेटरी डीएवीसीएमसी उपस्थित रहे /
.सर्वप्रथम प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने संस्था की परम्परानुसार प्लांटर भेंटकर मुख्यातिथि लैफ्टिनैंट गर्वनर डा. किरण बेदी जी का हार्दिक अभिनंदन किया / वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह कन्वीनर श्रीमती क्रान्ति वधवा एवं श्रीमती शालू बत्तरा द्वारा प्लांटर भेंटकर जस्टिस (रिटायर्ड) श्री एन.के. सूद जी का एवं डीन एकेडेमिक डा. कंवलदीप द्वारा श्री अरविंद घई जी का स्वागत किया गया / संस्था परम्परानुसार समागम का शुभारंभ ज्योति प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय गान तथा डी.ए.वी. गान से किया गया /
.इस उपरान्त प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने अपने सम्बोधन में सर्वप्रथम गणमान्य मुख्यातिथि लैफ्टिनैंट गर्वनर पुडुचेरी डॉ. किरण बेदी एवं अन्य गणमान्य सदस्यों, लोकल मैनेजिंग कमेटी के सदस्यों व मीडिया का अभिनंदन किया एवं कहा कि आज की हमारी मुख्यातिथि लैफ्टिनैंट गर्वनर पुडुचेरी डॉ. किरण बेदी का व्यक्तित्व निष्ठा, कत्र्तव्य परायनता, संबलता एवं सत्यता का परिचायक है / प्राचार्या जी ने अपने स्लोगन बेटी बचाओ, पढ़ाओ, बेटा समझाओ के साथ साथ बुजुर्गों को अपनाओ का नारा बुलन्द करते हुए कहा कि यदि आज का युवा वर्ग इस स्लोगन को आत्मसात कर ले तो समाज में किसी भी वृद्धाश्रम की आवश्यकता नहीं रहेगी /

उन्होंने बताया कि संस्था हंसराज महिला महाविद्यालय डीएवीसीएमसी अध्यक्ष आर्य रत्न पदमश्री पूनम सूरी एवं लोकल मैनेजिंग कमेटी की अध्यक्षता में निरन्तर नवीन आयाम स्थापित कर रही है / इसी उपलक्ष्य में उन्होंने संस्था की उपलब्धियों संबंधी संक्षिप्त, वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की एवं पुरस्कार प्राप्तकर्ता छात्राओं को उनकी सफलता प्राप्ति पर बधाई दी एवं अपनी सशक्ति से समाज में सशक्तता प्रदान कर सामाजिक विषमताओं का सामना करते हुए श्रेष्ठ बनने का शुभाशीष दिया / मुख्यातिथि लैफ्टिनैंट गर्वनर पुडुचेरी डा. किरण बेदी ने अपने संभाषण में संस्था में आने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते कहा कि जीवन चुनौतीपूर्ण है आप तभी सुशिक्षित है जब आप जीवन की चुनौतियों को पार करने में सशक्त हैं /
.उन्होंने लडक़ी को अपना निर्णायक बनने, दहेज प्रथा के विरुद्ध खड़े होने, अपना अस्तित्व कायम रखने हेतु शिक्षित किया / उन्होंने कहा कि बेटा-बेटी के भेद को समाप्त कर केवल सन्तान की अभिलाषा करें / उन्होंने जीवन की दौड़ में दौडऩे हेतु सदैव हिम्मत को धारण करने के लिए प्रेरित किया / उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस समय भारतवर्ष में लडक़ा-लडक़ी दोनों समाज में मूल्य स्थापित कर एक उत्कृष्ट भारत का निर्माण कर सकते हैं / उन्होंने छात्राओं को अपने भविष्य के प्रति जागृत होने एवं सदैव सशक्त, हिम्मती बनने हेतु प्रेरित किया / जस्टिस एन.के. सूद जी ने अपने शुभाशीष में कहा कि आज का दिन गौरवमय है जब हमारी छात्राएं अपने परिश्रम का फल प्राप्त कर रही हैं / उन्होंने आज के दिन मुख्यातिथि लैफ्टिनैंट गर्वनर पुडुचेरी डा. किरण बेदी के समान और किरण जैसी छात्राएं बनने की आशा व्यक्त की /
.इस अवसर पर एच.एम.वी.ई. साथी ऐप का श्री जगजीत भाटिया के संरक्षण में विमोचन किया गया / जिस पर एच.एम.वी की छात्राएं अपनी किसी भी प्रकार की समस्या व्यक्त कर सकती हैं / इस अवसर पर मुख्यातिथि लैफ्टिनैंट गर्वनर पुडुचेरी डा. किरण बेदी, प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन एवं गणमान्य अतिथियों श्री एन.के. सूद एवं श्री अरविंद घई जी ने अपने शुभ कर कमलों से 62 छात्राओं को स्वर्ण पदक, 32 छात्राओं को रजत पदक एवं 13 छात्राओं को कांस्य पदक देकर सम्मानित किया / कुल 244 छात्राओं को पुरस्कार, सम्मान चिन्ह एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए / समागम को आनन्दमय बनाने हेतु कु. लाज एवं कु. गुरसिमरन द्वारा लोकगीत प्रस्तुत किए गए /
.
इस समागम के अन्त में अरविन्द घई जी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया एवं अपने श्रद्धेय भाव व्यक्त किए / समागम का अन्त राष्ट्रीय गान से किया गया / मंच संचालन डा. अंजना भाटिया व डा. एकता खोसला ने किया / इस मौके पर श्री कुंदन लाल अग्रवाल, श्री एस.एन. मायर, श्री अशोक परुथी, डा. पवन गुप्ता, श्रीमती पूर्णिमा बेरी, श्री एस.पी. सहदेव, श्री ए.एल. धवन, श्री अशोक सरीन मौजूद थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Majestic Annual Awards Day Held at HMV College




































