PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मॉल जलकर हुआ राख, इलाके में मचा हड़कंप,

major fire broke out plastic factory ludhiana Punjab

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : शहर के चंडीगढ़ रोड़ पर स्थित फोकल प्वाइंट एरिया में स्थित प्लास्टिक का दाना बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। आग मंगलवार सुबह पांच बजे लगी थी, जिसके बाद दूर दूर तक आग और धुआं आसमान में देखा गया है। फायर बिग्रेड की गाडियों ने आग पर काबू पा लिया है,

हालांकि कुछ जगहों पर आग अभी भी धधक रही है, जिस पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ रोड़ पर स्थित शाम एंड कंपनी की फैक्ट्री है। सुबह करीबन पांच बजे फैक्ट्री की पहली मंजिल पर से धुंआं निकलता हुआ देखा गया था।

आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फैक्ट्री मालिक को दी और सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाडियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाना शुरू किया गया। करीबन दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

10 फायर टेंडर की सहायता से आग पर काबू पाया जा सका है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। बताया जा रहा है कि आगजनी से मालिक का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गाैरतलब है कि शहर में गर्मी का माैसम आने के साथ ही आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है।