PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

लेबर के पैसे मांगने पर आढ़ती ने की ड्राइवर की हत्या, बेटे को भी किया घायल,

mandi jobber killed a driver in tarntaran died persons son also injured in fight

PTB Crime News तरनतारन : पंजाब में तरनतारन जिले के सभरां गांव में एक बड़ा हादसा हो गया एक आढ़ती ने पैसों के लेन-देन को लेकर हुई तकरार के बाद अपने ड्राइवर की हत्या कर दी / ड्राइवर का बेटा जब पिता को बचाने आया तो आढ़ती ने उसे भी गंभीर रूप से घायल कर दिया / घटना के बाद आढ़ती गांव से फरार हो गया / मरने वाले की पहचान पहचान बिंदर सिंह (45) निवासी सभरां के रूप में हुई /

.

.

सभरां गांव के बिंदर सिंह ने अपना ट्रक 6-7 साल से आढ़ती/कमीशन एजेंट जगतार सिंह के पास लगा रखा था और खुद ही ट्रक चलाता था / दो दिन पहले वह जगतार सिंह के घर से धान की फसल ट्रक में लोड कर मंडी ले गया और वहां फसल की सफाई करवाने के लिए लेबर को अपनी जेब से 2 हजार रुपए दे दिए / सोमवार सुबह बिंदर सिंह अपने 21 साल के बेटे रणजीत सिंह के साथ आढ़ती जगतार सिंह के घर पहुंचा तो लेबर को दिए गए 2 हजार रुपए वापस मांगे / इसी दौरान किसी बात पर आढ़ती जगतार सिंह और बिंदर के बीच तकरार हो गई जो हाथापाई में बदल गई /

.

.

झगड़े के दौरान जगतार सिंह ने पखरी (लोहे की तेज नोक वाली चाकूनुमा चीज जिसका इस्तेमाल आढ़ती मंडियों में बोरी से फसल निकालकर चेक करने के लिए करते हैं) से बिंदर सिंह पर वार कर दिया / पेट में पखरी लगने से बिंदर सिंह वहीं जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही दम तोड़ दिया / पिता का खून निकलते देखकर जब बिंदर सिंह का बेटा रणजीत उन्हें बचाने के लिए आया तो जगतार ने उसकी छाती पर भी पखरी से वार किया जो सीधे दिल के पास लगी / रणजीत जमीन पर गिरकर तड़पने लगा /

.

.

उधर बिंदर सिंह के दम तोड़ देने के बाद आढ़ती जगतार सिंह गांव से फरार हो गया / आसपास के लोगों ने घटना की सूचना सभरां पुलिस चौकी में दी / मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बिंदर सिंह की बॉडी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दी / गंभीर रूप से घायल रणदीप को तरनतारन से अमृतसर रैफर कर दिया गया / पुलिस ने आढ़ती जगतार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी /

.

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें