.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
Mehr chand Polytechnic College Jalandhar organized the Techno Mela-2019
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर में टैक्नोमेला 2019 लगाया गया, जिसमें आखिरी साल के विद्यार्थियों ने अपने बनाए हुए मॉडल और प्रोजैक्ट की प्रदर्शनी लगाई, जिसका उद्घाटन श्रीमती भावना गर्ग आई.ए.एस डिप्टी डॉयरेक्टर यू.आई.डी.ए.आई चंडीगढ़ ने किया / उनके साथ उनके माता पिता श्रीमती और श्री ए.के गर्ग भी शामिल हुए / इस दौरान मेहमानों का स्वागत कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह और मुशी विभागों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया / इस प्रदर्शनी में 100 के करीब वर्किंग मॉडल और स्टिल मॉडल पेश किए गए /

श्रीमती भावना गर्ग ने कहा कि उच्च कोटि के मॉडलों की प्रदर्शनी देख कर बेहद खुश हुए / उन्होंने इस दौरान कहा कि हमें गर्व है कि इस पॉलिटेक्निक में भी किसे उच्च कोटि के इंजीनीयर कॉलेज जैसा काम हो रहा है / इसके लिए प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह एवं स्टॉफ बधाई के हकदार है / उन्होंने आधार बेस्ट वोटिंग मॉडल की खूब प्रशंसा की /

इस प्रदर्शनी के देखने के लिए सरकारी और प्राइवेट स्कूलो के विद्यार्थी एवं स्टॉफ आए हुए थे / प्रिसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने मुख्य मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया / विद्यार्थियों को जागरूप करने के लिए उन्हें वोट की महत्ता बताने के लिए विशेष स्टॉल लगाया गया /

इस प्रदर्शनी को 3000 से भी ज्यादा विद्यार्थइयों ने देखा / इस टैक्नोमेले में श्री राजीव भाटिया, श्री दिलदार सिंह, श्री संजे बांसल, श्री जे.एस.घेड़ा, श्री कशमीर कुमार, मैडम रिचा आरोड़ा, श्री प्रिस मदान, श्री गौरव शर्मा और श्री हीरा महाजन आदि उपस्थित थे /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Mehr chand Polytechnic College Jalandhar organized the Techno Mela-2019






































