PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

इनोसेंट हार्ट्स में मेटावर्स इमर्सिव लर्निंग प्रोग्राम 360VR का आयोजन,

Metaverse Immersive Learning Program 360VR organized at Innocent Hearts Jalandhar

पीटीबी न्यूज़ शिक्षा : इनोसेंट के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) में मेटावर्स इमर्सिव लर्निंग प्रोग्राम 360 VR का आयोजन किया गया, जिसमें भाग लेने के लिए विद्यार्थियों ने बड़ी उत्सुकता दिखाई। कक्षा दूसरी से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए “ऐन इंस्पायरिंग जर्नी : फ्रॉम अर्थ टू स्पेस”का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।

बच्चे इसमें मानव अंतरिक्ष यात्रा के इतिहास के बारे में जानकारी ली। छात्रों ने रॉकेट लॉन्च पैड पर जाने, अंतरिक्ष में जाने और वहाँ से धरती को देखने का अद्भुत अनुभव लिया। उन्होंने अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा रोमांचक अंतरिक्ष की सैर देखी तथा अंतरिक्ष में एस्ट्रोयड्स कॉमेट्स तथा सेटेलाइट्स का आनंद भी उठाया। कक्षा छठी से नौवीं तक के विद्यार्थियों के लिए “स्पेस एक्सप्लोरेशन : डिस्कवर लाइफ ऑन एक्सोप्लैनेट्स” का आयोजन किया गया,

जिसमें विद्यार्थियों को अंतरिक्ष में यात्रा करने,अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जाने और अंतरिक्ष यात्रियों से मिलने का रोमांचक अनुभव किया। उन्होंने अलग-अलग एक्सोप्लैनेट देखे तथा 360 VR में सबसे रहने योग्य एक्सोप्लैनेट सिस्टम की खोज की। यह प्रोग्राम तीन सत्रों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने खूब लुत्फ़ उठाया। आगामी सत्रों में विद्यार्थी स्पेस के बारे में और भी अधिक नई जानकारी प्राप्त कर पाएँगे।

Latest News